2000 रुपए का नोट बदलने के लिए ऐसे भरें फॉर्म..ये साथ रखें डॉक्यूमेंट

बिजनेस

ख़बरीमीडिया के इस आर्टिकल में आपको मिलेगा फॉर्म

Jyoti Shinde, Editor, Khabrimedia

2000 रुपये के नोट (2000 Rupee Notes) 30 सितंबर तक बदले जा सकते हैं। 23 मई से आप नजदीकी बैंक जाकर नोट बदल सकते हैं। नोट बदलने की प्रक्रिया को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं। नोट कैसे बदलेंगे..बैंक वाले क्या पूछेंगे..कौन सा फॉर्म भरेंगे।

ये भी पढ़ें: IGI और जेवर Airport होगा कनेक्ट..गाड़ी वालों को मिलेगा मुंबई का टिकट

आईए हम आपको नोट बदलने का पूरी प्रक्रिया समझाते हैं

2000 के नोटों को बदलवाना काफी आसान है। आप 23 मई से बैंक ब्रांचों में जाकर इन 2 हजार रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं। जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे भी बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्राहकों के पैसे नहीं लौटाएगा Supertech..दादागीरी..या मजबूरी!

आप नोट बदलवाना नहीं चाहें, तो इन नोटों को अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं। 30 सितंबर, 2023 तक इन नोटों को बदलवाया जा सकता है। हालांकि, ये नोट अभी भी लीगल टेंडर (Legal Tender) बने हुए हैं। इसका मतलब है कि इनका इस्तेमाल खरीद-फरोख्त में किया जा सकता है।

नोट बदलवाने के लिए भरना होगा फॉर्म


आप 23 मई 2023 से बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। आप एक बार में 2,000 रुपये के 20 नोट यानी कुल 20,000 रुपये ही बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म आपको बैंक में मिल जाएगा। या फिर आप इसे घर से भी भरकर ले जा सकते हैं।

ये दस्तावेज हैं जरूरी


बैंक में 2 हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए आपको अपनी ऑरिजनल आईडी दिखानी होगी। यह आईडी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड और पॉपुलेशन रजिस्टर में से कोई एक हो सकती है।

भरनी होगी यह डिटेल

इस फॉर्म में सबसे ऊपर आपको उस बैंक ब्रांच का नाम लिखना होगा, जहां नोट बदलवा रहे हैं। इसके बाद अगर आपके पास बैंक खाता है, तो उसका नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपना नाम लिखना होगा। कोई एक आईडी कार्ड की फोटोकॉपी लगानी होगी। आईडी कार्ड के नंबर लिखने होंगे। इसके बाद फॉर्म में 2,000 के नोटों की संख्या और वैल्यू दर्ज करनी होगी। फॉर्म पर अपने साइन करने होंगे। इसके बाद तारीख और जगह लिखनी होगी।

READ: 2000 RUPEE NOTE-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,