B.Tech करने के 4 कमाल के फायदे..आप भी जान लीजिए

एजुकेशन

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Benefits Of Studying B.Tech: आमतौर पर 12th के बाद स्टूडेंट्स के मन में ये शंका होती है कि आगे क्या किया जाए। पैरेंट्स भी थोड़े Confuse रहते हैं। बच्चे को क्या करवाएं। किस तरफ भेजें। उसका Area Of Interest क्या है..किस तरह के कोर्स से अच्छी नौकरी मिलेगी। फ्यूचर कैसा होगा। अगर आपका बच्चा Maths-Science में Interest रखता है आज हम आपको B.Tech के बारे में जानकारी दे देते हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं ये 6 देश!

pic-social media

12 th पास आउट साइंस साइड के स्टूडेंट्स B.Tech ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जो लोग अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें B.Tech से जुड़े इन बेनिफिट्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: UP का वो IAS जिसके आगे दर्द ने भी घुटने टेक दिए…

लंबे समय तक स्थिर करियर

इंजीनियरिंग आज के समय में एक भरोसेमंद करियर विकल्प है। क्योंकि दुनिया की अलग-अलग कंपनियों को हमेशा प्रशिक्षित, कुशल और प्रमाणित इंजीनियरों की जरूरत होती है। सफल व्यवसायों का प्रबंधन करने के लिए, ऑटोमोबाइल उद्योग, आईटी क्षेत्र और यहां तक कि वित्त क्षेत्र भी विभिन्न प्रकार के इंजीनियरों पर बहुत अधिक निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है तो आपका फ्यूचर ऊंचाई पर पहुंचने में देर नहीं लगेगी।

आकर्षक सैलरी

टेक्नोलॉजी आज जरूरत बन चुकी है, B.Tech करने वाले स्टूडेंट्स को एजुकेशन के बाद अच्छा प्लेसमेंट मिल जाता है।  एक बार आप किसी कंपनी में शामिल हो जाते हैं और अपनी योग्यता को साबित करने में सफल हो जाते हैं तो फिर आपको आगे ही बढ़ना है..पीछे मुड़कर नहीं देखना है।

हमेशा होगी इज्जत

इंजीनियर दुनिया के कुछ सबसे शानदार दिमागों के साथ काम करते हैं, ऐसे में उनका बौद्धिक विकास होना तय है। उनके पास व्यावहारिक समाधान है। यही कारण है की रोल मॉडल की तरह भी ये वर्क करते हैं।

ट्रेंड स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग

इंजीनियरिंग एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जिसमें आपकी रुचियों और क्षमताओं के आधार पर चयन करने के लिए कई विशेषज्ञताएं हैं। जैसे कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग  आदि। ऐसे में अपनी इच्छा अनुसार किसी भी ट्रेंड से B.Tech कर सकते हैं। तो अगर आप भी बीटेक में करियर आजमाना चाहते हैं तो सोचिए मत..जुट जाईए।

READ: Career in education-career in engineering-best engineering collages in india-Hindi News-Education news-Career news in hindi- khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-