Delhi News: दिल्लीवासियों के लिए यह दीपावली और भी खास होने जा रही है।
Delhi News: दिल्लीवासियों के लिए यह दिवाली (Diwali) और भी खास होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram) के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ (Kartavy Path) शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। इस आयोजन में 1 लाख 11 हजार दीपों की जगमगाहट, भव्य ड्रोन शो, राम कथा (Ram Katha) पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सनातन चेतना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दिल्लीवासी और देशवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
दीपोत्सव का आयोजन कब और कहां?
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से राजधानीवासियों को इस भव्य आयोजन में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह दिव्य दीपोत्सव आज, 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा। कर्तव्य पथ को दीपों, संगीत और राम कथा की प्रस्तुतियों से सजा कर सनातन संस्कृति के रंग में रंग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘अयोध्या में जब प्रभु श्रीराम लौटे थे, दीपों से पूरी धरती जगमगा उठी थी और जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे, भारत ने अपनी आत्मा को फिर से पहचान लिया। वही चेतना, वही प्रभु श्रीराम का अयोध्या आगमन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अवतरित होने जा रहा है।
1 लाख 11 हजार दीपों की श्रृंखला, दिव्य राम कथा, भव्य ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग, दिल्ली अपना पहला दिव्य दीपोत्सव मना रही है। यह उस सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो युगों से यह संदेश देती आई है कि ‘राम थे, राम हैं, और राम रहेंगे।’ आइए, इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। 18 अक्टूबर, शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर आप सभी का स्वागत है।’
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ड्रोन शो में रामायण के प्रसंग प्रस्तुत होंगे
कर्तव्य पथ पर आयोजित दीपोत्सव दिल्ली के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। 1 लाख 11 हजार दीपों की श्रृंखला कर्तव्य पथ को स्वर्णिम आलोक से भर देगी। सैकड़ों ड्रोन द्वारा प्रस्तुत भव्य ड्रोन शो में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके अलावा, राम कथा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भक्ति संगीत और नृत्य नाटिकाएं इस आयोजन को और भी भव्य बनाएंगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi: अब बिना लेट फीस भरें पानी का पुराना बिल! CM रेखा गुप्ता ने दी राहत, जानिए डेडलाइन और शर्तें
सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान
यह दीपोत्सव न केवल प्रभु श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और मर्यादा के संदेश को प्रसारित करने का भी माध्यम बनेगा। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्लीवासियों में इस दीपोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग परिवार व मित्रों के साथ इस पावन अवसर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।

