Health Tips: जोड़ों का दर्द दूर करने का रामबाण उपाय

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Health Tips: आजकर ज्यादातर लोगों को जोड़ों का दर्द (Joint Pain) परेशान कर रहा है। जोड़ों में होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आज के समय में युवाओं में भी यह समस्या खूब हो रही है। कभी-कभार जोड़ों का दर्द भले ही आम हो। लेकिन, कई बार जोड़ों के दर्द का कारण से मुश्किल इतनी बढ़ जाती है कि उठने बैठने में भी समस्या होने लगती है। ज्वॉइंट पेन के लिए आपको ओवर-द-काउंटर मेडिसिन (Medicine) लेने की आवश्यकता नहीं है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। यहां हम आपको नानी मां के बताए एक खास तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। इस बारे में हार्मोनल और योगा कोच नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को कम करने के लिए, आप घर पर आसानी से इस तेल बना सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Health Tips: बिना Exercise वजन घटाने के बेस्ट तरीक़े

Pic Social Media

इस तेल के मालिश से मिलेगा आराम

सरसों के तेल से रोजाना मालिश करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है।
इस तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। साथ ही, यह ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है।
यह जोड़ों की सूजन को भी कम करने में सहायक होता है।
इसमें विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सल्फर और एलिसिम पाया जाता है। यह दर्द को कम करता है।
लहसुन औषधीय गुणों से भरा होता है और इसकी तासीर गर्म होती है। यह दर्द और सूजन को कम करने में सहायता करता है।

ये भी पढ़ेंः Benefits Of Drinking Water: सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने के फ़ायदे

घर पर कैसे बनाएं जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए तेल

इसके लिए आपको सरसों का तेल और लहसुन की कलियां लेनी होगी।
एक पैन में सरसों का तेल डालें और इसमें लहसुन की 8-10 कलियां डाल दें।
अब इसे अच्छे से पका लें।
जब लहसुन पक कर काला हो जाए, तो कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
अब इस तेल से जोड़ों में मालिश करें।
सोने से पहले रोज ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगता है।
मालिश करने से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।