Health Tips

Health Tips: पेट में बन रही गैस या है कोलेस्ट्रॉल..ये पत्ते चबाकर देखिए

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Health Tips: इस पत्ते का करिए सेवन..गैस, कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियां होंगी दूर

Health Tips: अगर आप भी गैस की समस्या या कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से परेशान हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि बहुत से लोग पान खाने के शौकीन होते हैं और पाने खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि पान का पत्ता (Betel Leaf) सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पान के पत्ते में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। यह पेट के अल्सर को भी ठीक करने में सहायता करता है। पान के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण (Anti Bacterial Properties) होते हैं, जो इंफेक्शन को रोकने में सहायता करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Health: अगर, लगातार आ रही है बलगम वाली खांसी, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे… मिलेगी राहत….

Pic Social Media

पान के पत्ते के फायदे जानें

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार पान का पत्ता एंटी डायबिटिक गुणों (Anti Diabetic Properties) से भरा हुआ होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होता है। माउथ फ्रेशनर की तरह काम भी पान का पत्ता करता है। इससे मुंह साफ रहता है। पाने के पत्ते का सेवन करने से वात और कफ दोष का भी इलाज हो जाता है। साथ ही दर्द से राहत दिलाने के गुणकारी है।

गैस की समस्या से मिलेगा छुटकारा

आपको बता दें कि पान का पत्ता सिर्फ ताजगी ही नहीं लाता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी गुणों का भंडार होता है। यह पत्ते आयुर्वेदिक चिकित्सा में काफी समय से प्रयोग भी किया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों के इलाज में सहायता करता है। इसमें गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो पेट में बनी गैसी की समस्या से राहत दिलाता है। यह पेट के अल्सर को भी सही करने में मदद करता है। इनके सेवन से पेट में जलन कम होती है और पाचन क्रिया सुधरती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

एंटी बैक्टीरियल गुण से भरे होते हैं पान के पत्ते

पान के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण भरे हुए होते हैं, जो विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन को कम करने में भी सहायता करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को और भी मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास करता है। साथ ही यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभकारी माना जाता है। पान के पत्ते एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होते हैं। ये डायबिटीज के स्तर को कंट्रोल करने में भी सहायता करते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ये भी पढ़ेंः Health Tips: लहसुन की एक ‘कली’ खाने से दूर हो जाती हैं कई जानलेवा बीमारियां…

Pic Social Media

माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं लोग सेवन

पान के पत्ते प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर (Mouth Freshener) के रूप में भी काम करते हैं। इनका सेवन करने से मुंह ताजगी से भर जाता है, और दांतों की सफाई में भी सहायात मिलती है। यह मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है और गंध को दूर करता है। खाली पेट इसके नियमित सेवन से मुंह की बदबू से लेकर कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है।

कैंसर से लड़ने में भी है कारगार

पान के पत्ते में अर्क में एंटी कैंसर गुण भी होते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोकने में सहायता कर सकते हैं। यह ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में भी कारगर होता है। कैंसर के लक्षण से लड़ने के लिए पान के पत्तों को घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

वजन भी होगा पान के पत्ते से कम

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो पान का पत्ता आपके लिए बेस्ट है। आपको बता दें कि पान के पत्ते शरीर में ऑक्सीडेशन प्रक्रिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह भूख को प्रभावित किए बिना वजन को संतुलित रख सकता है।

सिर दर्द में भी मिलेगी राहत

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सिर दर्द के घरेलू इलाज के रूप में पान के पत्ते बेहतरीन परिणाम दें सकते हैं। इतना ही नहीं पान का पत्ता माइग्रेन से भी छुटकारा दिलाने में कुछ हद तक मदद कर सकता है।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।