Haryana News

Haryana News: गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत इन 29 सीटों पर कब होगा मतदान?

Haryana Congress चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान हो चुका है..चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों (Political Parties) ने अपनी ताकत झोंक दी है। हरियाणा (Haryana ) में सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। वहीं मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हरियाणा के 7 जिले हैं, जिसमें विधानसभा की 29 सीटें हैं।

ये भी पढ़ेः Haryana में ये बिगाड़ सकते हैं BJP-कांग्रेस का खेल? समझें पूरा गणित

Haryana Election

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हरियाणा के इन सीटों पर चुनाव की तारीख

सोनीपत- 1 अक्टूबर

महेंद्रगढ़- 1 अक्टूबर

रेवाड़ी- 1 अक्टूबर

गुड़गांव- 1 अक्टूबर

मेवात- 1 अक्टूबर

पलवल- 1 अक्टूबर

फरीदाबाद- 1 अक्टूबर

वोटों की गिनती- 4 अक्टूबर

BJP-JJP का गठबंधन टूटा

बीते कुछ समय पहले यहां पर बीजेपी-जजपा (Jannayak Janata Party) की गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के फॉमूले को लेकर दोनों पार्टियों में असहमति थी। इसके बाद जजपा ने बीजेपी से अलग होने का एलान किया। बाद में निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर बीजेपी की सरकार बनी।

वर्तमान में हरियाणा में राजनीतिक दलों की स्थिति

  • हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें फिलहाल बीजेपी के पास 40, कांग्रेस के पास 31, जेजेपी के पास 10, आईएनएलडी के पास 1, हरियाणा लोकहित पार्टी के पास 1 और कुल 7 निर्दलीय विधायक हैं।
  • 27 अगस्त को वोटिंग लिस्ट फाइनल हो जाएगी। लेकिन नामांकन से पहले कोई भी मतदाता अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
  • हरियाणा में 2 करोड़ 1 हजार मतदाता हैं। गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत में सर्वाधिक पोलिंग बूथ होंगे।
  • हरियाणा में विधानसभा की कुल सीटें 90 हैं। इसमें सामान्य के लिए 73 जबकि एसटी के लिए 17 सीटें हैं। एससी के लिए कोई सीटें नहीं है।

ये भी पढ़ेः BJP के बढ़ते ग्राफ से परेशान है कांग्रेस: CM Nayab Saini

Pic Social Media

हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता

2 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक हरियाणा (Haryana) में 2.01 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला वोटर्स हैं। वहीं राज्य में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 4.52 लाख से ज्यादा है। 85 साल से ज्यादा आयु वाले 2.55 लाख मतदाता हैं।

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या डेढ़ लाख है। हरियाणा में 100 से ज्यादा उम्र वाले वोटर्स की संख्या 10,321 है। आखिरी वोटर लिस्ट का प्रकाशन 27 अगस्त को किया जाएगा। उसके बाद अगर कोई मतदाता छूट गया तो, उनके पास नाम नॉमिनेशन का वक्त होगा।

85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर से ही कर सकेंगे मतदान

85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर से ही मतदान (Voting) कर सकेंगे। उसकी वीडियोग्राफी होगी। मतदाताओं के लिए पीने के पानी और टॉयलेट की सुविधा होगी। ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो। दिव्यांगों को लिए खास सुविधा होगी। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी पोलिंग स्टेशन पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। कहीं भी अगर मतदान में गड़बड़ी की सूचना मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में 3 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

हरियाणा में 3 नवंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। बीजेपी के खाते में कुल 90 विधानसभा सीटों में से 40 सीट आई थी। जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 है। बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी (10 सीट) के समर्थन के साथ सरकार बनाई थी। ये गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले टूट गया था। इसके बाद बीजेपी ने निर्दलीय विधयकों के समर्थन के साथ नई सरकार की गठन किया।