Haryana New CM Oath Ceremony

Haryana New CM Oath Ceremony: नायब सैनी की गुरुवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ! मंत्रिमंडल में ये मंत्री हो सकते हैं शामिल

हरियाणा
Spread the love

Haryana New CM Oath Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (Chief Minister Nayab Singh Saini) सैनी 17 अक्टूबर (17 October) को लगातार दूसरी बार पद की शपथ लेंगे। भाजपा पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और पार्टी के कई शीर्ष नेता समारोह में शामिल होंगे, जहां मुख्यमंत्री के साथ एक दर्जन से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ेः 17 October को हरियाणा के CM का शपथ ग्रहण..पंचकूला आ रहें हैं PM मोदी

सूत्रों से पता चलता है कि पार्टी ने मंत्रिमंडल में दो पंजाबी, दो जाट, दो यादव, दो दलित, दो पिछड़ा वर्ग, एक ब्राह्मण, एक गूजर और वैश्य समुदाय से एक विधायक को शामिल करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल में सबसे आगे पंजाबी समुदाय से कृष्ण लाल मिड्ढा, विनोद भयाना और अनिल विज, जाट विधायकों से श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा, यादवों से आरती सिंह राव और राव नरबीर सिंह, ब्राह्मणों से अरविंद शर्मा, शक्ति रानी शर्मा और गौरव गौतम, दलित समुदाय से कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी, गूजरों से तेजपाल तंवर और मनमोहन भड़ाना हैं। पिछड़े वर्ग से रणबीर सिंह गंगवा और हरविंदर कल्याण, और वैश्य समुदाय से घनश्याम सराफ और विपुल गोयल शामिल है।

ये भी पढ़ेः Nayab Saini: ‘चिंता मत कीजिए’ क्यों बोले- नायब सैनी, समझिए उनके बयान का मतलब…