सरकार हर मोर्चे पर युवाओं और छात्रों के साथ- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
युवाओं को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से संबंधित मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए छात्रों से संवाद के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
ये भी पढ़ें: Haryana: CM नायब सिंह सैनी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर जताया दुःख

इस कमेटी में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नलवा से विधायक रणधीर पनिहार को शामिल किया गया है। यह कमेटी छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगी और उचित समाधान सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें: Haryana: “योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा” की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह की एक ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं व छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार हर स्तर पर युवाओं व छात्रों के साथ खड़ी है।

