CM Nayab Saini

Haryana के CM Nayab Saini का हुड्डा को सलाह..खिलाड़ियों पर राजनीति ना करें

राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Saini ने दी हुड्डी को दी नसीहत, खिलाड़ियों पर न करें राजनीति

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी सलाह दी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम योजना की शुरुआत किए। इस दौरान सीएम सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) पर जमकर निसाना साधा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हुड्डा विनेश फोगाट के मामले में राजनीति कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रावण मास में एक पेड़ मां के नाम योजना की शुरुआत की थी। इसी योजना के तहत हरियाणा में भी पेड़ लगाने का काम जारी है। रविवार को पानीपत में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत निरंकारी अनुयायियों के साथ 20,000 पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

ये भी पढे़ंः CM Nayab Saini ने पटौदी विधानसभा में 87 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Pic Social Medoa

सीएम सैनी (CM Saini) ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में बीजेपी से पहले कांग्रेस की सरकार थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के सीएम थे, जिन्होंने कभी लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया। हुड्डा राज में प्रदेश की जनता विकास से वंचित रह गई। आम लोगों को कांग्रेस के समय में प्रताड़ित किया जाता था। लोग हुड्डा के शासनकाल को भूले नहीं है। प्रदेश की जनता आने वाले समय में एक बार फिर उनको सबक सिखाने जा रही है।

….तब क्यों नहीं भेजे राज्यसभा?

सीएम ने आगे कहा कि विनेश फोगाट पर हमें गर्व है। वह हरियाणा की बेटी हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम बढ़ाया है। हम उनके साथ हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मामले पर राजनीति करने का काम कर रहे हैं। वह कह कह रहे हैं कि विनेश को राज्यसभा भेजना चाहिए। मैं उनको कहना चाहता हूं कि पहले भी देश में गोल्ड मेडल आए हैं, उस समय तो वो सत्ता में थे। उस समय उन्होंने विजेता खिलाड़ी को राज्यसभा भेजने की बात क्यों नहीं की थी?

ये भी पढ़ेंः बड़े लक्ष्य के लिए दूरगामी सोच-रणनीति के साथ करें पढ़ाई: वित्त मंत्री OP Chaudhary

तीसरी बार बनने जा रही है बीजेपी की सरकार

आगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव क लेकर कहा कि जो भी घोषणाएं हो रही है, वह जनता के हित के लिए की जा रही हैं। बीजेपी प्रदेश के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे के लिए खुले हैं। मैं 24 घंटे जनता की समस्याएं सुनता हूं। प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में शपथ ली है।