Haryana

Haryana: CM Nayab Saini ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

हरियाणा
Spread the love

देश ने एक कुशल राजनीतिक और अर्थशास्त्री को खोया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ेः Haryana: कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में CM सैनी ने अरदास की

Manmohan Singh
Pic Social Media

यहां जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने न केवल एक कुशल राजनीतिक बल्कि देश सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व और कुशल अर्थशास्त्री को खोया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के एक साधारण से परिवार एवं छोटे से गांव से भारत के अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने का सफर उनके समर्पण व देश की सेवा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी को हमेशा ही सादगी और विद्वता के लिए याद किया जाएगा। देश के विकास के लिए किए गए आर्थिक फैसलों में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

ये भी पढ़ेः Haryana सरकार ने 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की

मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की है कि इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।