हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने सुनी लोगों की समस्या..बोले समाधान निकालना मेरा फ़र्ज़

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सीएम हाउस (CM House) संत कबीर कुटीर पर आम लोगों से मुलाकर कर उनकी समस्या सुनी और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी खुद शेयर की है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी नेता डरे हुए हैं: CM नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। उनके द्वारा विभिन्न विषय मेरे संज्ञान में लाए गए जिनके निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः मज़हब के नाम पर देश का बँटवारा करने में जुटा INDI गठबंधन: CM योगी

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का पहला और दूसरा चरण संपन्न हो गया है। बीजेपी हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। बता दें कि हरियाणा में छठे चरण में वोटिंग होनी है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान सीएम नायब सिंह ने संभाल रखी है। लोकसभा चुनाव प्रचार में बिजी होने के बाद भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय निकालकर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और निवारण निवारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।