Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2026 के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर 04 सितम्बर, 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं CM सैनी का तोहफा, 25 सितंबर से मिलेंगे 2100 रुपये
बोर्ड प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) फ्रैश कैटेगरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, ऐसे परीक्षार्थी सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 1250 रूपये तथा सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए 1300 रूपये निर्धारित शुल्क के साथ 04 सितम्बर से 03 अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षार्थी 100 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 04 अक्तूबर से 03 नवम्बर तक, 300 रूपये सहित 04 नवम्बर से 03 दिसम्बर तथा 1000 रूपये सहित 04 से 31 दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 100 रूपये प्रति प्रायोगिक विषय परीक्षा शुल्क देय होगा। इसके अतिरिक्त सीनियर सैकेण्डरी अतिरिक्त विषय की परीक्षा हेतु 200 रूपये प्रति विषय शुल्क अलग से देय होंगे। इसके अतिरिक्त ऐसे परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के साथ ही परीक्षा के माध्यम का चुनाव करना होगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी का हवाला देकर समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपना, माता-पिता या भाई-बहन का ही मोबाइल नम्बर दर्ज करें, किसी कोचिंग सैन्टर या साईबर कैफे वाले का मोबाईल नम्बर दर्ज न करवाएं, ताकि बोर्ड द्वारा छात्रहित के दृष्टिगत समय-समय पर बोर्ड द्वारा जो-जो जानकारियां/हिदायतें दी जानी होती हैं वे सीधे परीक्षार्थी तक पंहुच सके।
ये भी पढ़ें: Gurugram Richest Persons: ये हैं गुरुग्राम के अमीरजादे, इनकी दौलत भी जान लीजिए
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) मार्च-2026 फ्रैश कैटेगरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षार्थियों द्वारा पोर्टल पर APAAR ID का कॉलम भरा जाना अनिवार्य है। उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से सम्बन्धित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश/पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
