CM Maan

Happy Birthday सीएम मान..पीएम मोदी और केजरीवाल ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

पंजाब
Spread the love

पंजाब के CM Maan आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सीएम मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया X पर बधाई दी है। वहीं तरुणप्रीत सिंह सोंद, कुलदीप धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस समेत पंजाब कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री को उनके 51वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त GST सेस के निष्पक्ष वितरण की वकालत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “पंजाब के सीएम भगवंत मान जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।”

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई @BhagwantMann को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वाहेगुरु आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें और आपको पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें।”

अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए सीएम मान ने लिखा, “मुझे जन्मदिन की बधाई देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया @अरविंद केजरीवाल जी..आपका आशीर्वाद मुझे हमेशा बड़े भाई की तरह हिम्मत और ताकत देता है..”

बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) आज 51 साल के हो गए। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में हुआ था। उनके पिता महिंदर सिंह एक सरकारी अध्यापक थे और मां हरपाल कौर गृहिणी थीं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर भगवंत मान कॉमेडी के क्षेत्र में आ गए।

कॉमेडी की दुनिया में अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया। 2011 में मनप्रीत बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया।

ये भी पढ़ेः समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलें: CM Mann

मार्च 2014 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का दामन थाम लिया और देखते ही देखते वह अरविंद केजरीवाल के चेहते और विश्वासपात्र बन गए। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान 2014 से लेकर 2019 तक संगरूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और 117 में से 92 सीटें जीतीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को ख़बरी मीडिया की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।