Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला (Woman) ने गाय का दूध (Cow Milk) पिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला को तुरंत पास के हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ओवर स्पीड या रेड लाइट जंप की तो खैर नहीं!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जेवर के थोरा गांव (Thora Village) में गाय का दूध पीने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टर के मुताबिक, महिला ने जिस गाय का दूध पिया था, उसे रेबीज था। वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके इलाके में कुछ समय से एक पागल कुत्ता घूम रहा है।
महिला ने जिस गाय का दूध (Cow Milk) पिया था, उसे उसी पागल कुत्ते ने काटा था। जिसके बाद गाय को रेबीज हो गया। रेबीज का इंफेक्शन इतना बढ़ गया कि जब महिला ने उस गाय का दूध पिया, तो वो भी रेबीज की चपेट में आ गई। जिस वजह से पहले उसकी तबीयत बिगड़ी फिर मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतका महिला का नाम सीमा (Seema) बताया जा रहा है। वह अपने पड़ोसी की गाय का दूध पिया करती थी। इलाके के स्थानीय लोगों के मुताबिक डेढ़ महीने पहले ही गाय में रेबीज के लक्षण दिखे थे। पशु चिकित्सक ने भी जांच के बाद इसकी पुष्टि की थी। पशु चिकित्सक ने गाय के मालिक और जो भी उस समय उस गाय को दूध पी रहे थे, सभी को रेबीज का टीका लगवाने को कहा। जिसके बाद सभी ने रेबीज का टीका लगवा लिया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों की वाक़ई मौज आने वाली है
डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर
बता दें कि सीमा ने टीका का इंजेक्शन (Injection) नहीं लगवाया। इसके बाद सोमवार रात को अचानक सीमा की तबीयत बिगड़ गई। उसे पानी और रोशनी से डर लगने लगा और उल्टी भी होने लगी। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालात देखते हुए सीमा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में रेफर किया गया। लेकिन किसी भी हॉस्पिटल ने रेबीज की जांच नहीं की। जिसके बाद सीमा की मौत हो गई।

