नोएडा एक्सटेंशन में हाईप्रोफाइल महिला ने क्यों की सुसाइड की कोशिश, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली NCR
Spread the love

बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) से। जहां के बिसरख थाने(BISHRAKH POLICE STATION) में एक हाईप्रोफाइल महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने की कोशिश की। महिला द्वारा पेट्रोल छिड़के जाने पर थाने में हड़कंप मच गया। महिला के हाथ से मासिच छीनने के लिए पुलिसवाले सड़क पर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद पुलिस महिला को सुसाइड से रोक पाई। हालांकि पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश करने के आरोप में महिला को हिरासत में ले लिया।

Pic-सोशल मीडिया

ये है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला  हरियाणा (Haryana) के जींद का है। नोएडा पुलिस के मुताबिक 30 साल की महिला, थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में अपनी 5 साल की बेटी के साथ रह रही थी। उसका अपने पति के साथ हरियाणा के जींद में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच महिला ने दूसरी शादी कर ली थी।

Pic-सोशल मीडिया

ये जानकारी मिलते ही पहले पति ने जींद के एसडीएम कोर्ट में बच्ची की  कस्टडी को लेकर दरखास्त दी थी। इस पर एसडीएम ने जींद पुलिस(Jind Police) को बच्ची को उनके सामने पेश करने का आदेश दिया था। एसडीएम के आदेश पर जींद पुलिस अपनी टीम के साथ थाना बिसरख पहुंची और बिसरख पुलिस की मदद से बच्ची को अपनी कस्टडी में लेकर जींद ले जाने लगी। तभी महिला मौके पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने महिला को कस्टडी में लेकर उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी है।

READ: Greater Noida West-woman-trying-to-self-immolation–bisrakh thana- by-sprinkling-petrol-khabrimedia, Latest Greater noida west news