Greater Noida West की इस सोसायटी में एक बार फिर लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) में एक बार फिर लिफ्ट (Elevator) अटकने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार महिलाओं सहित आठ लोग लिफ्ट में फंस गए और करीब 15 मिनट तक परेशान रहे। लिफ्ट दो फ्लोर के बीच अचानक रुक गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 5 लाख लोगों के लिए अच्छी ख़बर
लिफ्ट में फंसे थे चार महिलाएं और एक बुजुर्ग
यह घटना अजनारा होम्स सोसायटी (Ajnara Homes Society) की है, जहां लिफ्ट में चार महिलाओं सहित कुल आठ लोग सवार थे। लिफ्ट ऊपर की मंजिल की ओर जा रही थी, तभी अचानक झटके के साथ यह दो फ्लोर के बीच रुक गई। फंसे हुए लोगों ने बताया कि लिफ्ट के अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं था, जिससे मदद मांगना मुश्किल हो गया। लिफ्ट में मौजूद एक बुजुर्ग महिला इस दौरान घबरा गईं। इमरजेंसी बटन दबाने के बाद काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में गार्ड और टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बच्चे का कष्ट देखकर हार गई मां, Ace City से दिल को झकझोर देने वाली घटना
लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन नहीं, बिल्डर पर लापरवाही का आरोप
लिफ्ट में फंसे एक प्रभावित व्यक्ति ने कहा कि लिफ्ट का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और यह आए दिन इसी तरह अटकती रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लिफ्ट एक्ट लागू होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हमारी जान की यहां कोई कीमत नहीं है।’ यह घटना सोसायटी में लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
