Greater Noida West के सुपरटेक इकोविलेज-1 के लोगों के लिए जरूरी खबर
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज-1 (Supertech Ecovillage-1) से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना ने सब को हैरान कर दिया है। यहां चोरों ने अत्यंत चतुराई से बाथरूम (Bathroom) की खिड़की का प्रयोग करके फ्लैट में घुस गए और लगभग 15 लाख रुपये के गहने और लाखों की नकदी गायब कर दिए। इस घटना ने सोसायटी के निवासी हैरान हैं और सुरक्षा व्यवस्था (Security System) पर सवाले खड़े कर रहे हैं। सोसाइटी की यह घटना शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों का एक और उदाहरण है। कुछ दिन पहले भी एक दुकान की दीवार तोड़कर लैपटॉप (Laptop) चोरी हो गया था।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फ़ार्म हाउस लेने वाले ख़बर पढ़ लीजिए
जानिए पूरी घटना
आपको बता दें कि जब चोरी हुई तब फ्लैट के मालिक बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मेन गेट पर ताला लगा है लेकिन अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे सभी जेवरात और नकदी गायब थे। चोरों ने बाथरूम की खिड़की तोड़कर फ्लैट में आए थे और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पुलिस कर रही है जांच
स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है और आस-पास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सावधान! ठगी का नया तरीका आ गया
सोसाइटी के निवासियों ने यह की मांग
चोरी की इस घटना ने सोसाइटी के निवासियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। सोसाइटी प्रबंधन बाथरूम की खिड़कियों की सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। निवासियों ने अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समक्ष नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
