Greater Noida West

Greater Noida West: कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी AOA बनाने की कोशिश पर बवाल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 11 जनवरी को कुछ लोगों ने कथित तौर पर AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) बनाने के लिए एक GBM (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलाने की कोशिश की। लेकिन सोसाइटी के बड़ी संख्या में निवासियों और खासकर फेज-3 के बायर्स ने इसका कड़ा विरोध किया।

बैठक में नहीं था कोई वैध प्रतिनिधि

निवासियों के अनुसार, इस बैठक में

  • कोई कानूनी संस्था मौजूद नहीं थी,
  • बिल्डर का कोई अधिकृत प्रतिनिधि नहीं था,
  • और ज्यादातर लोगों को इस मीटिंग की जानकारी भी नहीं थी।

कथित तौर पर केवल 10–20 लोगों को बुलाकर इसे GBM बताया जा रहा था।

विरोध के बाद आयोजक भागे

जैसे ही फेज-3 के बायर्स और अन्य निवासी मौके पर पहुंचे और विरोध किया, बैठक करने वाले लोग डरकर वहां से चले गए। सुबह करीब 11:15 बजे से पहले ही बैठक पूरी तरह खत्म हो गई।

इसके बाद निवासियों ने पूरे सोसाइटी परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और बैठक रद्द होने की घोषणा की।

फेज-3 के हितों को नुकसान का डर

फेज-3 के निवासी रंजीत रतन सिंह ने कहा कि सोसाइटी अभी पूरी तरह बनी नहीं है। ऐसे में जल्दबाजी में AOA बनाना फेज-3 के बायर्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मामला पहले से कोर्ट में लंबित

निवासियों का कहना है कि महागुन मायवुड्स का AOA से जुड़ा मामला पहले से ही हाईकोर्ट में चल रहा है। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक कोई भी AOA बनाना गलत और अवैध है।

Greater Noida West: झूठा प्रचार करने का आरोप

निवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग यह झूठ फैला रहे हैं कि बैठक सफल रही, जबकि असल में वह पूरी तरह रद्द हो चुकी थी।

निवासियों की साफ मांग

निवासियों ने कहा कि वे AOA के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन

  • जब तक सोसाइटी पूरी तरह तैयार न हो,
  • OC, CC और रजिस्ट्री का काम पूरा न हो,
  • और कोर्ट के मामले खत्म न हो जाएं,

तब तक AOA बनाना उनके अधिकारों के खिलाफ होगा।

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

निवासियों ने प्रशासन और अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे गलत और भ्रामक प्रयासों पर रोक लगाई जाए और बिना कानूनी प्रक्रिया के किसी भी बैठक या AOA गठन की अनुमति न दी जाए।