Greater Noida West: एयरटेल भी अब ठगने लगा है क्या?

Cyber क्राइम दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी महागुन मंत्रा(Mahagun Manatra) से है। जहां रहने वाले अनिल सिंह ने एयरटेल(Airtel) कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप गलती से बिल के पैसे ज्यादा भरने और एयरटेल कंपनी पैसे वापस नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: मैज़िक पेन रखने वाले इस ठग को पहचानिए

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल पूरा मामला एयरटेल को गलती से ज्यादा बिल भरने को लेकर है। हुआ यूं कि अनिल सिंह पहले सुपरटेक इकोविलेज-2(Supertech Ecovillage-2) में रहते थे। जहां से शिफ्ट होने से पहले उन्होंने घर में लगा एयरटेल का डिश कनेक्शन कटवाने की सोची। इसके लिए एयरटेल ने 378 रुपए 70 पैसे जमा करने को कहा। अनिल सिंह ने उसकी जगह कंपनी को 37 हजार 870 रुपए का पेमेंट कर दिया।

ये भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड का नया तरीका सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

pic-social media

अनिल सिंह को जैसे ही पैसे कटने का मैसेज आया तो  उन्हें गलती का एहसास हुआ। उन्होंने फौरन एयरटेल को फोन किया। कंपनी ने उन्हें जल्द पैसे वापस करने का भरोसा दिलाया। लेकिन अनिल सिंह का आरोप है कि 40 दिनों के बाद भी उनके अकाउंट में पैसे नहीं आए। अनिल सिंह गुहार लगाकर थक चुके हैं लेकिन आरोप है कि एयरटेल पैसे वापस नहीं कर रहा है। ऐसे में अनिल सिंह ने कंपनी के खिलाफ लीगल कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi