Greater Noida West

Greater Noida West: डॉक्टर अभिषेक राज ने जीता आयरन मैन का खिताब

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी और प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉक्टर अभिषेक राज ने 18 अगस्त 2024 को डेनमार्क के ओपनहेगन शहर में आयोजित आयरन मैन प्रतियोगिता में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विजेता बनकर न केवल अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
ये भी पढ़ेः डॉ. मोमिता को न्याय दिलाने के लिए Nefowa ने निकाला कैंडल मार्च

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आयरन मैन प्रतियोगिता को दुनिया की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में से एक माना जाता है, जिसमें दुनिया भर से लोग भाग लेते हैं। इसमें, भारत से भी कई प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में तीन अत्यधिक कठिन और शारीरिक सहनशक्ति की मांग करने वाली खेल विधाओं का समावेश होता है: 3.8 किलोमीटर की खुले पानी में तैराकी, 180.2 किलोमीटर की साइकिलिंग, और 42.2 किलोमीटर की मैराथन दौड़। प्रतिभागियों को इन सभी चुनौतियों को एक साथ और बिना रुके पूरा करना होता है, जो इसे अत्यंत कठिन और अद्वितीय बनाता है।

इसे पूरा करने का अधिकतम समय 17 घंटे का है, लेकिन डॉक्टर अभिषेक ने केवल 12 घंटे 30 मिनट में ही ये पूरा कर लिया।

ये भी पढ़ेः Noida-ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों में हड़कंप.. UP रेरा ने 400 बिल्डरों को रेड अलर्ट लिस्ट में डाला

डॉ. अभिषेक राज ने इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के लिए कई वर्षों तक कठोर परिश्रम और समर्पण के साथ तैयारी की। उनका इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। वे मानते हैं कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम जीवन को बेहतर और दीर्घायु बना सकते हैं। उन्होंने आयरन मैन प्रतियोगिता में भाग लेकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छाशक्ति और परिश्रम से असंभव को संभव बना सकता है।

डॉ. राज की इस उपलब्धि ने न केवल ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बल्कि पूरे भारत को गर्व से भर दिया है। उनके इस अभूतपूर्व प्रयास से निश्चित रूप से लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस सफलता के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।