जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
Greater Noida West News: देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में एओए अध्यक्ष के मनमाने रवैवे से तंग निवासियों की एक बैठक हुई , निवासियों ने पत्र लिखकर अध्यक्ष से समय से चुनाव की घोषणा करने की मांग की लेकिन एओए ने अथॉरिटी के गलत पत्र का हवाला देते हुए चुनाव कराने से स्पष्ट मना कर दिया , तत्पश्चात निवासियों ने जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखा जिसपर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार को इस विषय पर जाँच करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: Supertech Ecovillage-1: सुपरटेक EV-1 के पंडित देवेंद्र त्रिवेदी की पत्नी को कैंसर, आर्थिक मदद की जरुरत
ज्ञात हो कि देविका में चुनाव को लेकर पहले भी निवासियों ने लखनऊ में मुख्य रजिस्ट्रार को लिखित शिकायत दर्ज की थी और उन्हीने भी डिप्टी रजिस्ट्रार को मामले की जाँच करने का निर्देश दिया साथ ही इसे भंग करने की गुहार भी पूर्व में लोगों ने उठाई थी लेकिन कोई एक्शन उसपर नहीं हुआ अब कम से कम समय से चुनाव हो इसके लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाईं गई है जिसका संज्ञान उन्होंने लिया है।
निवासी रज्जन तिवारी ने कहा कि समय से चुनाव आवश्यक है और अथॉरिटी को अधिकार ही नहीं है कि वह इस तरह का निर्देश दे कि सोसाइटी में चुनाव कब होगा ऐसे में aoa अध्यक्ष अनुराग खरें ने ना जाने कैसे प्राधिकरण से इस तरह का पत्र निकलवाया कि जब तक बिल्डर यहाँ का कार्य ना करे तब तक चुनाव ही ना हो यह तो सरासर अन्याय है और असीमित समय तक एक ही व्यक्ति को अधिकार दिया जा रहा है जो लोकतंत्र के विरुद्ध है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: बिल्डरों पर RERA की नकेल, इस नियम में हुआ बदलाव
निवासी प्रवीण सिंह ने कहा कि पहले चुनाव में भी गंभीर अनियमितताए बरती गई थी जिसको लेकर सम्बंधित विभागों को कई पत्र लिखे गए लेकिन किसी ने सुध नहीं ली , अब कम से कम समय से चुनाव तो हो , इसे जिलाधिकारी महोदय ने संज्ञान में लिया है इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। बैठक में रज्जन तिवारी , आदित्य कुमार , श्याम जी , पंकज सिंह , अर्पित तिवारी , दया यादव , सत्येन्द्र मिश्रा , अखिल अधिकारी , विवेक कुमार , अंशुमन यादव , शशि शेखर , गौरव कुमार , मृत्युंजय कुमार , मुकुल मिश्रा , आशीष कुलकर्णी , आनन्द सिंह , अमित सिंह , मनमोहन रावत , सुनील मिश्रा , प्रवीण सिंह आदि शामिल थे।
