Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्लॉट लेने वाले..ये ख़बर जरूर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्लॉट लेने से पहले बड़ी खबर पढ़िए

Greater Noida: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में प्लॉट लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। ग्रेटर नोएडा से प्लॉट (Plot) से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में मुंबई (Mumbai) की रहने वाली 76 वर्षीय महिला से 3 लोगों ने फ्रॉड (Fraud) कर करोड़ों रुपये का प्लॉट हड़प लिया है। फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता की बहन ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर के 20 हज़ार फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ़

Pic Social Media

आपको बता दें कि पूरा मामला यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-18 का है। जहां मुंबई (Mumbai) की रहने वाली बुजुर्ग महिला से दिल्ली के रहने वाले 3 लोगों ने जालसाजी की, उनका करोड़ों रुपये का प्लॉट हड़प लिया। फर्जीवाड़ा करने में आरोपियों ने पीड़िता के मोबाइल फोन की चिप का प्रयोग किया। आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की बहन ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। शनिवार को पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फर्जी कागजात तैयार कर किया बैनामा

मूलरूप से यूएसए नागरिक (USA Citizen) विंदु वी नागपाल ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि उनकी मुंबई निवासी 76 वर्षीय बहन शक्कू एम नारंग ने साल 2009 में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-18 में 300 मीटर का प्लॉट खरीदा था। दिल्ली निवासी कमल बत्रा और पंकज माथुर ने यह डील कराया था। अप्रैल 2024 में यमुना प्राधिकरण ने प्लॉट का बैनामा बहन के नाम कर दिया था। बैनामे में रजिस्ट्रार कार्यालय (Registrar’s Office) ग्रेटर नोएडा में कार्यरत एडवोकेट राहुल शर्मा भी शामिल थे। कुछ दिनों बाद ही बहन को पता चला कि तीनों लोग फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कराने का काम करते हैं।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कारोबारियों के लिए प्लॉट स्कीम

इसी प्लॉट को 12 करोड़ में फिर से बेच दिया

शक होने पर बहन अपने पति के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस कार्यालय (Registrar Office Office) ग्रेटर नोएडा पहुंची। वहां पता चला कि आरोपियों ने जालसाजी कर प्लॉट को पंकज माथुर के नाम बैनामा कर दिया है। इसी प्लॉट को आरोपी ने गुरुग्राम निवासी ललित मोहन गर्ग को लगभग 12 करोड़ रुपये में बेच दिया है। थाना पुलिस ने कमिश्नर के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले में केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने 3 महीने पहले केस दर्ज किया था। अब इस मामले में दनकौर पुलिस ने फरार आरोपी कमल बत्रा और सुरेश बत्रा को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर किया है। बता दें कि पुलिस मुख्य आरोपी पंकज माथुर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।