Greater Noida में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, इन इलाकों में बढ़ गए दाम
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह खबर बिलकुल भी अच्छी नहीं है। आपको बता दें कि अब ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन और मकान खरीदना और महंगा हो जाएगा। अप्रैल महीने के शुरुआत से ही ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (Yamuna Authority Area) में प्रॉपर्टी (Property) महंगी हो गई है। नए वित्त वर्ष शुरू होने के साथ प्राधिकरण में प्रॉपर्टी की बढ़ी दरें (Rates) लागू हो गई हैं। प्राधिकरण अब नई दरों के आधार पर प्रॉपर्टी का आवंटन करेगा। बता दें कि दोनों प्राधिकरण ने मार्च के आखिरी सप्ताह में हुई बोर्ड बैठक प्रॉपर्टी दरों में वृद्धि का फैसला किया था।
ये भी पढ़ेंः Metro Corridor: नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली वालों की चांदी..इन जगहों पर बनेंगे 18 नए कॉरिडोर

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के रेट बढ़े
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी श्रेणी में औसतन पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। वहीं यमुना प्राधिकरण ने 10 प्रतिशत से लेकर 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार से घर बनाने से लेकर उद्योग लगाने के लिए लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
प्राधिकरण ने आवासीय, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग (Group Housing) समेत सभी श्रेणी में प्रॉपर्टी की दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। 29 मार्च को प्रदेश के मुख्य सचिव और चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं।

घर खरीदना हुआ महंगा
वित्त वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण की सभी योजनाओं में नई दरों के हिसाब से प्रॉपर्टी का आवंटन होगा। हालांकि प्राधिकरण आवासीय समेत ज्यादातर श्रेणी में नीलामी से प्लॉटों (Plots) का आवंटन करता है। आरक्षित मूल्य की गणना नई आवंटन दरों के हिसाब से होगा। नई दरें लागू होने से प्राधिकरण का खजाना भरेगा लेकिन खरीदारों की जेब पर इसका ज्यादा असर होगा।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के सेक्टर 18 स्थित बिल्डिंग में लगी भीषण आग..मची अफरातफरी
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की तरह यीडा में भी प्रॉपर्टी की नई आवंटन दरें अप्रैल से ही लागू हो गई हैं। यीडा ने इस बार सबसे ज्यादा दर वृद्धि की है। दस प्रतिशत से लेकर 110 प्रतिशत की वृद्धि की है। उद्योग के लिए 10 प्रतिशत और आवासीय श्रेणी में प्रॉपर्टी 35 प्रतिशत महंगी हुई है।
यीडा में भी आवासीय प्रॉपर्टी के दाम बढ़े
आपको बता दें कि यीडा में 8 हजार वर्गमीटर तक के प्लॉट नीलामी से आवंटित होंगे। इन के लिए आरक्षित मूल्य की गणना नई दरों पर होगी। 8 हजार वर्गमीटर से ज्यादा बड़े प्लॉटों का आवंटन साक्षात्कार से होगा। इसलिए नई दरों से प्लॉटों की कीमत की गणना की जाएगी। वहीं यीडा में आवासीय प्रॉपर्टी महंगी हुई है। चालू वित्त वर्ष में नई दरों पर आवासीय प्लॉटों (Residential Plots) का आवंटन किया जाएगा। यानि एक अप्रैल या उसके बाद लांच होने वाली योजना में प्लॉट की कीमत की गणना नई दरों से की जाएगी। इससे खरीदारों को प्लॉट खरीद पर अब ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ेगी।
