cow's funeral procession

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गाय की अंतिम यात्रा..अर्थी को गुब्बारों से सजाया गया

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida: सनातन धर्म में गाय की पूजा की जाती है..गाय को मां का दर्जा देते हैं..शुभ काम में गाय के दूध को सबसे पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि गाय को लोग देवी मानते हैं। हिंदू धर्म में गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। गाय को पालने वालों का गाय (Cow) से विशेष लगाव हो जाता है। कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है ग्रेटर नोएडा से। जहां एक बूढ़ी गाय की शव यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शव यात्रा के बाद हिंदू धर्म (Hindu Religion) के रीति रिवाज से अनुसार गाय का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के रौनीजा गांव के रहने वाले पप्पू प्रधान जेसीबी का काम करते हैं। उन्होंने एक गाय काफी समय से पाली हुई थी, गाय से पूरे परिवार के लोगों को खूब लगाव हो गया था। सभी गाय की खूब सेवा किया करते थे। पप्पू प्रधान की बूढ़ी गाय ने इस संसार विदा ले लिया। जिसके बाद पूरे परिवार में दुख की लहर दौड़ गई।

ये भी पढे़ंः Noida की इस पॉश सोसायटी में गार्डों की गुंडागर्दी..युवक की घेर कर पिटाई

Pic Social Media

गाय की मौत से गांव में मातम

गाय के अंतिम संस्कार (Funeral) के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर अर्थी को गुब्बारों से सजाया गया और गाजे-बाजे के साथ गाय की शव यात्रा निकाली गई। आपको बता दें कि गाय की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिसमें महिलाएं भी काफी संख्या में थी। शनि मंदिर के पास गायत्री मंत्र के साथ चंदन और आम की लकड़ी के साथ देसी घी से गाय का दाह संस्कार किया गया। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

ये भी पढे़ंः Noida प्राधिकरण ने 2 बिल्डरों पर लगाया 5-5 लाख का जुर्माना

धूमधाम से निकली गाय की शव यात्रा

ग्रामीणों का कहना है कि पुराणों के मुताबिक गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। गाय के दूध को अमृत के समान बताया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गौ सेवा करने आपके पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है और आपको जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति भी मिलती है। गाय की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।