Greater Noida: कैब में इंजीनियर से लाखों की लूट

दिल्ली NCR

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में बंदूक की नोक पर एक 30 साल के इंजीनियर के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। लेकिन ये बदमाश गिरफ्त में आ गए हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और चुराए गए 32 हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन, सोने की चेन बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें: Noida में पुलिस कमिश्नर का एक्शन..2 थाना अधिकारी नपे

PIC-Social media

जानकारी के मुताबिक पीड़ित 30 जुलाई को अपने घर अमेठी जा रहे थे। सुबह के 7 बजे दादरी बस स्टॉप पर वो बस का वेट करते समय उसके पास एक कैब आकर रूकी और ड्राइवर ने उसे ऑफर दिया। इसके बाद बस स्टॉप में खड़े अन्य दो लोगों ने उनकी बातचीत सुनी और वे लोग कम पैसों में उस कैब से जाने के लिए तैयार हो गए।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों की खैर नहीं..लिफ्ट हादसा हुआ तो सीधा नपेंगे!

इसके बाद कैब एक सुनसान रास्ते में चली गई, फिर दो सहयात्रियों और ड्राइवर ने आकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसका स्मार्टफोन, सोने की चेन..20 हजार रुपए भी छीन लिए। उनके पास बंदूक थी इसलिए आकाश ने UPI का पासवर्ड तक शेयर कर दिया। उसके अकाउंट से 45 हजार रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद हमलावर ने आकाश को दादरी टोल प्लाजा के पास चलती कार से नीचे गिरा दिया। आकाश ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी उसने एक टोल प्लाजा कर्मचारी के फोन से अपने फैमिली को कॉल किया। तीन दिन इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद ये मामला दादरी पुलिस स्टेशन से दर्ज किया गया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार
जांच के बाद, एक गुप्त सूचना ने अधिकारियों को सचेत किया कि ये संदिग्ध ग्रेटर नोएडा से निकल रहे हैं। उनको पकड़ते समय पुलिस को गोलीबारी का सामना भी करना पड़ा, उसी में एक आरोपी के पैर में गोली भी लग गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम जावेद है। इसके ऊपर कुल 7 मामले कुल दर्ज हैं। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi