Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में जाम की समस्या होगी खत्म, यहां बनकर तैयार हुआ फ्लाइओवर
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए गुड न्यूज है। बहुत ही जल्द ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रहने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से छुटकारा मिल जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) की औद्योगिक साइट 5 (Industrial Site 5) से सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के बीच फ्लाईओवर (Flyover) बनकर तैयार हो गया है। अभी 400 मीटर लंबे फ्लाईओवर (Flyover) पर सड़क बनने का काम बाकी है। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। फ्लाईओवर के निर्माण पर 18.36 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके बनने से कासना होकर जाने वाले मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा। कासना में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: अरिहंत आर्डेन के लोग दहशत में क्यों हैं?
जाम की समस्या होगी खत्म
यूपीसीडा (UPSIDA) के एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क (EPIP), फ्लैटेड फैक्टरी के साथ ही साइट 5 में सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां हैं। इन इकाइयों में कच्चे और तैयार माल की आवाजाही सड़क के जरिये होती है। अभी तक माल वाहक वाहन कासना होकर साइट पांच आते जाते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से कासना में सड़क पर जाम की स्थिति बनती है।
ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा वालों को 2 महीने में मिलेगी 2 बड़ी खुशखबरी
दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था काम
यहां लगने वाले जाम के समाधान के लिए ईपीआइपी से सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के नजदीक तक करीब 400 मीटर लंबे और 3 लेन के फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। फ्लाईओवर का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने दिसंबर 2023 में शुरू किया था। इस पर 18.36 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका फायदा सेक्टरों के साथ गांवों के लोगों को भी होगा।
यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल एनके जैन के मुताबिक फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण का काम बाकी है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से कासना, परीचौक पर वाहनों का दबाव कम होगा। वाहन सीधे जिम्स, जीबीयू होकर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर आवाजाही कर सकेंगे।

