Greater Noida-नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Greater Noida News: नोएडा या ग्रेटर नोएडा निवासी हैं तो आज हम आपके लिए ये गुड न्यूज लेकर के आए हैं। क्योंकि अब यहां ज्यादा स्थानों पर वाहनों में सीएनजी किट लगवाने का अवसर मिलेगा। परिवहन विभाग से अनुमति मिलने के बाद 11 केंद्रों पर सीएनजी लगवाने के बाद दस्तावेज में दर्ज कराने पर कोई भी परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: Noida से कानपुर साढ़े 3 घंटे में..यकीन नहीं हो रहा है क्या?

परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में कुल 11 अधिकृत सीएनजी किट केंद्र है। इन्हीं केंद्रों में सीएनजी किट लगवाने के बाद नया पंजीकरण प्रमाण पत्र ( आरसी) जारी किया जाता है। इसके अलावा जितने भी स्थानों पर सीएनजी किट लग रही है, वे मान्य नहीं है। विभाग के अनुसार जिले में सीएनजी केंद्रों की संख्या डबल हो गई है। बीते वर्ष कुल दस सीएनजी केंद्र थे, इसके पहले 9 सीएनजी केंद्र हुआ करते थे।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR वाले आज संभलकर..पहाड़ों पर भी अगले 72 घंटे भारी!

सियाराम वर्मा एआरटीओ प्रशासन के मुताबिक कई लोग वाहन लेने के बाद में सीएनजी किट का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण डीलर से वाहन खरीदने की तुलना में बाहर की तरफ से सीएनजी किट लगवाने में लगने वाला खर्च बेहद कम है। उनका कहना है की लोग अधिकृत केंद्र से ही अपने वाहन में सीएनजी लगवाएं। वाहन डीलर के अनुसार मानें तो इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल का ग्राफ बढ़ा है।

85 हजार सीएनजी वाहन पंजीकृत हुए हैं जिले में
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में तकरीबन 909969 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से सीएनजी वाहन की संख्या 85961 है, और 703715 पेट्रोल वाहन और 104126 डीजल के वाहन हैं।

फरवरी के महीने में 81 हजार थे सीएनजी वाहन
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष फरवरी में 870772 वाहन पंजीकृत थे। इसमें से सीएनजी वाहनों की संख्या 81653 थी। पेट्रोल चलित वाहनों की संख्या 674085 थी। डीजल वाहनों की संख्या 101618 थी। इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 13416 थी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi