Punjab के CM भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी नियामत कौर का ग्रैंड वेलकम

Trending एंटरटेनमेंट पंजाब

Punjab News: पंजाब के सीएम मान के घर लक्ष्मी के रूप में खुशियां आई हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) ने कल बेटी को जन्म दिया है। सीएम मान के घर आई नन्ही परी का नाम नियामत कौर रखा गया है। सीएम भगवंत मान ने आज घर पर नियामत कौर (Niamat Kaur) का ग्रैंड वेलकम किया है। देखिए ग्रैंड वेलकम की तस्वीर…
ये भी पढ़ेः CM केजरीवाल ने CM मान को बिटिया के लिए दी बधाई..CM मान ने जताया आभार

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) ने बेटी को जन्म दिया है। सीएम मान के घर आई नन्ही परी का नाम नियामत कौर (Niamat Kaur) रखा गया है। बेटी होने की ख़ुशी में पूरे घर का माहौल खुशहाल है। परिवार में जश्न का माहौल नजर आ रहा है।

पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है, जिसके बाद हर तरफ से मुबारकबाद (Congratulations) मिल रही हैं। वहीं सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने उन्हें बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा, ‘मान साहब को बेटी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मान साहब के बेटी हुई है, उन्हें शुभकामनाएं।’

बधाई देने वालों का लगा तांता

सीएम मान के पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर मिलते ही बधाई देने वाले लोगों का तांता लग चुका है। हर कोई उन्हें बधाई देने के साथ साथ बेटी के क्यूट होने की बात कह रहा है। बता दे कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने X पर बेटी की पहली झलक भी दिखाई है, जिसमें वह काफी क्यूट नजर आ रही है।