Google Map का प्रयोग करने वाले हो जाइए सावधान…पढ़िए पूरी खबर
Google Map: अगर आप भी सफर के दौरान गूगल मैप (Google Map) का प्रयोग करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए कार के नदी में गिरने का दूसरा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बीते 10 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली में मैप का प्रयोग करते हुए कार नहर में जा गिरी। हालांकि पुलिस ने रेस्क्यू कर सबको बाहर निकाला है, सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन अब गूगल मैप पर सवाल उठने लगे हैं। इसके पहले प्रयागराज (Prayagraj) के पास हुए इसी तरह के हादसे में 3 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस के अनुसार, कार गूगल मैप की लोकेशन के हिसाब से चल रही थी और मैप ने उन्हें अधूरे बने पुल पर पहुंचा दिया।
ये भी पढे़ंः PAN 2.0: जल्दी बनवाना होगा नया पैन कार्ड..ये रहा पूरा प्रोसेस

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए गूगल ने क्या कहा
अगर आप भी गूगल मैप (Google Maps) का इस्तेमाल करते है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। सबसे पहले जानते हैं कि इन मामलों को लेकर गूगल मैप का क्या कहना है। गूगल का कहना है कि गूगल मैप गूगल उपयोग की कई शर्तें हैं। रास्तों को देखते हुए अपने विवेक का प्रयोग करें। गूगल (Google) को हरदिन करोड़ों शिकायतें मिलती हैं। कंपनी के पास हर शिकायत को देखना और उनका हल करना संभव नहीं है। 6 करोड़ लोग गूगल मैप का प्रयोग करते हैं। गूगल अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहा है। कंपनी जांच में पूरा मदद कर रही है। गूगल ने आगे कहा कि इस तरह के दुर्घटनाओं से बचने के लिए सही व्हीकल का चुनाव करें। अपने मोबाइल ऐप का कंपास को कैलिबर करें और लोकेशन हमेशा ऑन रखें।
ये भी पढ़ेंः “आपने मेरे साथ बहुत बड़ा…”बीजेपी क्रिटीक से बीजेपी फ्रेंड बनें विक्रांत मैसी
गूगल मैप के साथ विवेक का भी करें इस्तेमाल
वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा करना सही नहीं है। कई बार मैप किन्हीं कारणों से गलत रास्ता दिखाने लगता है। जैसे कि अगर कोई नई सड़क बनाई गई है, जो गूगल मैप पर अपडेटेड नहीं है तो यह गलत जानकारी दे सकता है। भारी बारिश, आंधी या तूफान के कारण कई बार रास्ता बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी गूगल मैप गलत जानकारी दे सकता है। गूगल मैप GPS सिग्नल की सहायता से काम करता है। अगर किसी जगह पर नेटवर्क नहीं है तो भी यह गलत जानकारी दे सकता है।

