Janhvi Goyal: दिल्ली से सटे गाजियाबाद की रहने वाली Janhvi Goyal ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जान्हवी को अमेरिका की प्रतिष्ठित Denison University में एडमिशन मिला है। खास बात यह है कि उन्हें इकोनॉमिक्स और ग्लोबल कॉमर्स के डबल मेजर प्रोग्राम के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप भी मिली है।
12वीं में हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक
जान्हवी ने Delhi Public School Ghaziabad से साल 2025-26 में कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इससे पहले भी वह 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं और स्कूल टॉपर्स में शामिल रही थीं।
विदेश में पढ़ाई करना था सपना
जान्हवी ने बताया कि विदेश में पढ़ाई करना उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कम्युनिकेशन स्किल्स, पब्लिक स्पीकिंग और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी खास ध्यान दिया।
इंटरनेशनल बिजनेस और ग्लोबल इकोनॉमी में रुचि होने के कारण उन्होंने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया।
रोजाना 10 से 12 घंटे की पढ़ाई
अपनी सफलता के पीछे की मेहनत को लेकर जान्हवी ने बताया कि कई बार वह रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखा।
उनका कहना है कि किसी भी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत और सही रणनीति बेहद जरूरी होती है।
परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल
जान्हवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे गाजियाबाद में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने भी उनकी सफलता पर गर्व जताया है।
इंटरनेशनल बिजनेस में बनाना चाहती हैं करियर
अब जान्हवी अमेरिका जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी। भविष्य में वह इंटरनेशनल बिजनेस और ग्लोबल इकोनॉमिक सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उनकी सफलता आज देश के लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।
