Miss World: प्रियंका चोपड़ा से लेकर मानुषी छिल्लर तक, इन विश्व सुंदरियों के पास है ये डिग्रियां

एंटरटेनमेंट

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Miss World: बात करें भारत की तो अबतक 6 मॉडल और ऐक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड का खिताब अब तक जीत लिया है। इस टाइटल को हासिल करने के बाद सभी अपने अपने फील्ड में बेहतरीन काम कर रही हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे इन विश्व सुंदरियों के एजुकेशन के बारे में।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन
बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या रॉय बच्चन वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं। ऐश ने 12th पास करने के बाद जयहिंद कॉलेज में आर्किटेक्चर के कोर्स में एडमिशन लिया था। लेकिन बीच में ही उन्हें मॉडलिंग के कई सारे ऑफर्स आने लगे, इसलिए उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।

Pic: Social Media

रीता फारिया
वर्ष 1996 में रीता फारिया पॉवेल मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने वाली इंडिया और एशिया मूल की पहली लेडी थीं, इनका जन्म मुंबई शहर में हुआ था। पेशे से ये एक फिजिशियन थीं। इनकी स्कूलिंग मुंबई से हुई है। उसके बाद रीता ने ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवम सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल और किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल, लंदन से मेडिकल की पढ़ाई की थी।

Pic: Social Media

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज और बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज व आर्मी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। प्रियंका चोपड़ा 12th पास हैं। इसके बाद प्रियंका ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज एवम बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया , लेकिन कॉलेज की पढ़ाई उन्हें बीच में ही ड्रॉप करनी पड़ी, वे सन 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं।

Pic: Social Media

यह भी पढ़ें: Bollywood: भारत के इन एक्ट्रेस को दिल दे बैठे ये Pak क्रिकेटर

मानुषि छिल्लर
मानुषि छिल्लर का जन्म हरियाणा के सोनीपत में 2017 में हुआ था। इनके पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर एमडी हैं, और मां प्रोफेसर हैं। मानुषि ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पूरी की है, इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस के कोर्स में दाखिला लिया। मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद इन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

Pic: Social Media

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi