1 जुलाई 2023 से बैकिंग से लेकर बदल गए कई नियम

बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

New Rules In July 2023: महंगाई का बोझ एक बार फिर आपको ढोना पड़ सकता है। दरअसल 1 जुलाई 2023 से बहुत सारे नियमों में बदलाव होने वाले हैं, ये भारी बदलाव आपकी पॉकेट में सीधा असर डालेंगे। एक जुलाई से बैंक, टैक्स व्यवस्था के साथ ही कानून से जुड़े कुछ मामलों में नए मामले प्रभावी होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में बनेगा GIP-DLF से भी भव्य मॉल

पैन कार्ड अपडेट

बताते चलें कि ऐसे लोग जिन्होंने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, आज एक जुलाई 2023 से उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इस स्थिति में न तो आप आईटीआर फाइल कर पाएंगे और न ही आपके पेंडिंग रिटर्न प्रोसेस आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Greater Noida में घर खरीदने का ‘गोल्डन’ मौका

फुटवियर महंगे होंगे

बताते चलें कि देश में अब जितने भी लो क्वालिटी के जूते चप्पल हैं अब वो नहीं बिकेंगे। 1 जुलाई यानी कि आज से लो क्वालिटी के फुटवियर निर्माण के उपर रोक लगा दी जाएगी।

रसोई गैस के दाम में बदलाव

रसोई गैस की कीमतों में हर महीने सरकार के तेल कंपनी बड़े बड़े बदलाव करती हैं। पिछले महीने भी LPG गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनी ने एलपीजी के रेट को बदल लिए थे। अब एक बार फिर से इसके दाम में फेर बदल किया जाएगा।

ट्रैफिक नियमों में हुए ये बदलाव

पूरे महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में नया ट्रैफिक नियम जारी किया जाएगा। एक जुलाई से फोर व्हीलर गाड़ियों में बैक सीट पर बैठने वाले लोगों को सीट बेल्ट लगाना आवश्यक होगा। वैसे तो अभी ये नियम पूरे देश में लागू है, लेकिन यदि इस नियम का पालन आपने नहीं किया तो पॉकेट ढीली हो सकती है।

सस्ते होंगे इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स

1 जुलाई 2023 से कई इलेक्ट्रोनिक आइटम जैसे कि लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्टफोन की कीमतों में आप कमी देखेंगे। मिली हुई जानकारी के अनुसार कई इलेक्ट्रोनिक डिवाइस और उनके कलपुर्जों के दाम बहुत कम हो गए हैं। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित कई इलेक्ट्रोनिक आइटम में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-