Flat Registry

Flat Registry: नोएडा के DM का बिल्डरों को सख़्त आदेश, रजिस्ट्री नहीं तो…!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Flat Registry: नोएडा के बिल्डरों को DM का सख्त अल्टीमेटम, 31 मई तक करना होगा यह काम

Flat Registry: उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिल्डरों (Builders) के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा के जिलाधिकारी ने बिल्डरों को सख्त आदेश दे दिया है। फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) को रजिस्ट्री में हो रही देरी और लगातार बढ़ती शिकायतों पर जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा (Manish Kumar Verma) ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक अहम बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 95 बिल्डर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 31 मई 2025 तक सभी पात्र फ्लैट्स की रजिस्ट्री पूरी करें, नहीं तो सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इन 15 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन
आपको बता दें कि बैठक में तीनों औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारी, स्टांप और निबंधन विभाग (Registration Department) के वरिष्ठ अधिकारी, उप निबंधकगण और प्रमुख बिल्डर कंपनियों जैसे विहान ग्रीन्स, महागुन, एटीएस, अरिहंत इंफ्रा, रतन बिल्डटेक और देविका गोल्ड होम्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि 9 मई 2025 तक जिन फ्लैट्स को ओसीसीसी (Occupancy Certificate cum Completion Certificate) और सब-लीज डीड मिल चुकी है, उनकी रजिस्ट्री हर हाल में 31 मई तक पूरी कर ली जाए।

अगर बिल्डर्स 15 दिनों के अन्दर रजिस्ट्री (Registry) प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो भारतीय स्टांप अधिनियम और रेरा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, जिन बिल्डर्स के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं हुए, उनके खिलाफ भी प्रशासन जल्द सख्त कदम उठाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी ने फ्लैट खरीदारों (Flat Buyers) की शिकायतें खुद सुनीं और सभी उप निबंधकों को निर्देशित किया कि रजिस्ट्री से जुड़ी हर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, जिसकी सूचना बिल्डर्स को दी जा चुकी है। प्रशासन के इस सख्त फैसले से अब तक सालों से रजिस्ट्री के इंतजार में फंसे हजारों खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में डॉग लवर्स के ख़िलाफ़ रेजिडेंट्स का मोर्चा

रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाए जाएंगे

डीएम ने सहायक महानिरीक्षक निबंध प्रथम व द्वितीय को निर्देशित किया है कि वे बिल्डरों को सूचना देकर बायर्स की रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप लगाएं, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो सके।

प्रमुख बिल्डरों पर जारी नोटिस

यमुना बिल्ड टेक प्रणाली, विहान ग्रीन्स, रतन बिल्ड टेक प्रणाली, एसजेपी होटल एंड रिजॉर्ट, महालक्ष्मी इंफ्रा होम, एससी रियलिटी प्रणाली, एटीएस देविका समेत अन्य प्रमुख बिल्डरों को रजिस्ट्री के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।