Harpal Singh Cheema

वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने पटियाला में फहराया तिरंगा..देशवासियों को दी बधाई

पंजाब
Spread the love

कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई

राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब’ बनाने के लिए तत्पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान-चीमा

Harpal Singh Chima: पंजाब के वित्त, योजना, कर और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते पंजाब की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है, जिसके कारण राज्य के खजाने का उपयोग लोगों की भलाई के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेः CM Maan कैबिनेट का बड़ा फैसला.. 2 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वित्त मंत्री एडवोकेट चीमा स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर पटियाला के राजा भलिंदर सिंह खेल परिसर पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहकम सिंह चौहान और स्वतंत्रता संग्रामियों के उत्तराधिकारियों को मिलकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया।

समारोह में उनके साथ लोकसभा सदस्य डॉ. धर्मवीरा गांधी, विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, अजीतपाल सिंह कोहली और गुरलाल घनौर, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरार, मुख्यमंत्री के मीडिया निदेशक बलतेज पन्नू, ए.डी.जी.पी. शिवे कुमार वर्मा, डिविजनल कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट, डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पारे और एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह भी मौजूद थे।

इससे पहले अपने संदेश में एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले योद्धाओं, विभिन्न आंदोलनों के महान शहीदों और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा समय-समय पर शुरू किए गए संघर्षों में दिए गए योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी पंजाब निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों ने सबसे अधिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इसलिए पंजाब की धरती पर शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रयासरत है और राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब’ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब को 16वें वित्त आयोग से बहुत उम्मीदें हैं, इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य ने अपना मजबूत केस रखा है।

वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य के कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में मार्च 2024 तक कुल जी.एस.टी. राजस्व में 14.13 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। इसी तरह आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के राजस्व की तुलना में वर्ष 2023-24 के दौरान 9.54 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की। आबकारी नीति 2024-2025 के तहत पहली बार आबकारी राजस्व का लक्ष्य पाँच आंकड़ों में अर्थात 10146 करोड़ रुपये रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लाई गई पंजाब वन-टाइम सेटलमेंट (संशोधन) योजना (ओ.टी.एस.-3) पिछली योजनाओं को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे सफल वित्तीय प्रबंधन में से एक साबित हुई है। ओ.टी.एस.-3 के दौरान कर राजस्व में 147 करोड़ रुपये एकत्र हुए, बिल लाओ, इनाम पाओ योजना के तहत मेरा बिल मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने खरीद बिल अपलोड करने वाले 2601 विजेताओं ने लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये के इनाम जीते हैं। वहीं गलत बिल जारी करने वालों पर लगभग 8 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए।

फौजी जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीद जवानों के उत्तराधिकारियों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है और इस वित्तीय सहायता योजना में अग्निवीर भी शामिल किए गए हैं। इसी तरह उन्होंने पुलिस, पूर्व सैनिकों, धार्मिक सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों या उनके उत्तराधिकारियों की भलाई के लिए भी पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ेः Punjab: Akali Dal को बड़ा झटका..अकाली विधायक डॉक्टर सुखी AAP में शामिल
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार अपना किया हुआ हर वादा पूरा कर रही है, इस तहत ही युवाओं को पिछले करीब 28 महीनों के दौरान 44 हजार से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं और पुलिस में ही हर साल 1800 सिपाही और 300 सब-इंस्पेक्टर भर्ती करने का फैसला लिया है। इसी तरह खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियाँ और पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और विशेष रूप से 842 आम आदमी क्लीनिक, सी.एम. योगशाला, स्कूल ऑफ हैप्पीनेस और स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना और 1080 करोड़ रुपये की लागत से निजी कंपनी जी.वी.के. पावर की स्वामित्व वाली गोइंदवाल पावर प्लांट की खरीद का उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में क्रांति लाई गई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन अपने उद्देश्य में सफल हो रही है। उन्होंने राज्य की कृषि को पंजाब की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले करीब 28 महीनों के दौरान कृषि और बागवानी सुधार और किसानों की भलाई के लिए और फसल विविधता पहलकदमियों के लिए विशेष प्रयास किए हैं। नतीजतन, पराली जलाने की घटनाओं में वर्ष 2022 की तुलना में 2023 के दौरान 26 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि मछली विपणन के लिए सुविधाएँ विकसित करने के लिए पटियाला में एक नई सरकारी खुदरा मछली मंडी स्थापित की गई है, जो जल्द ही काम करना शुरू कर देगी। पंजाब की नहरी टेलों पर स्थित खेतों को दशकों बाद सिंचाई के लिए नहरी पानी मिला है। सरकार ने 15914 खाल बहाल कर टेलों तक नहरी पानी पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योग के विकास के लिए सरकार-उद्योगकार मिलन कार्यक्रमों के माध्यम से पंजाब सरकार द्वारा उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नए उद्योग स्थापित करने के लिए पहली बार भूमि के पंजीकरण के लिए हरे रंग का स्टांप पेपर जारी किया गया। पंजाब सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और बेसहारा बच्चों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है।

इसी तरह सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर सुविधा को जारी रखते हुए मार्च 2022 से 15 जुलाई 2024 तक राज्य की महिलाओं ने कुल 32 करोड़ 46 लाख बार मुफ्त यात्रा की, जिस पर सरकार ने 1548 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश में अपनी तरह की पहली ‘सड़क सुरक्षा बल’ जनता को समर्पित की है। 5 हजार जवानों वाली इस फोर्स को 144 अति-आधुनिक गाड़ियाँ दी गई हैं। इसके चलते पिछले साल की तुलना में इस बार सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की दर में 45 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह मान सरकार ने फर्शते योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पंचायत की जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

वित्त मंत्री ने परेड कमांडर डी.एस.पी. हरमनप्रीत सिंह चीमा के नेतृत्व में आई.टी.बी.पी., जिला पुलिस और महिला विंग, होम गार्ड्स, एन.सी.सी. गर्ल्स, आर्मी और एयर विंग, रेड क्रॉस सहित प्रथम आई.आर.बी. के बैंड की टुकड़ियों से सलामी ली। वित्त मंत्री ने 16 अगस्त शुक्रवार के दिन स्वतंत्रता दिवस के समारोहों में भाग लेने वाले स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने वाणी इंटीग्रेटेड स्कूल फॉर हियरिंग इम्पेयर्ड के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।

इस समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने गिद्दा और छात्रों ने भंगड़ा प्रस्तुत किया