Expressway: ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम का सफर होगा और भी आसान, शुरू होने वाला है यह एक्सप्रेसवे
Expressway: ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि अब ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम का सफर और भी आसान होने जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का काम तेजी से चल रहा है। एनएचआई (NHI) के अधिकारियों ने बताया कि इस साल के अंत तक द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली भाग का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनन से वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Hyperloop Project: सिर्फ़ आधे घंटे में दिल्ली से जयपुर..यकीन नहीं तो ये खबर पढ़ लीजिए

ट्रैफिक जाम से मिल जाएगा छुटकारा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) से पालम एयरपोर्ट को सीधे कनेक्ट करने के लिए बनाई जा रही सुरंग का निर्माण कार्य करीब करीब पूरा कर लिया गया है। इस सुरंग के निर्माण से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव में करीब 30% की कमी आएगी, इससे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, प्रदुषण स्तर कम करने में सहायता मिलेगी।
9000 करोड़ में बन रहा है एक्सप्रेसवे
दिल्ली के महिपालपुर (Mahipalpur) में शिवमूर्ति के सामने से लेकर गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास तक बने 30 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 9,000 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई है। इस एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम हिस्सा कई महीने पहले ही शुरू हो चुका है। दिल्ली भाग के ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सुरंग निर्माण में देरी से प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पाया, नहीं तो प्रोजेक्ट पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो जाता।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीधे पहुंचेंगे एयरपोर्ट
द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से गाडियां सीधे दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट (IGI Airport) पहुंचे, इसी उद्देश्य से सुरंग बनाई जा रही है। वर्तमान में गाडियां दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से होते हुए एयरपोर्ट तक जाती हैं, लेकिन सुरंग चालू होने पर इस अतिरिक्त दूरी के सफर से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों की बल्ले-बल्ले
दिसंबर तक पूरा होगा काम
NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने जानकारी दी कि दिसंबर तक हर हाल में प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसको लेकर तेजी से काम भी किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि दिसंबर के दौरान सुरंग का निर्माण पूरा होते ही पूरे रूट पर वाहन चलने लगेंगे।
23 किलोमीटर एलिवेटेड है एक्सप्रेसवे
लगभग 30 किलोमीटर लंबे हिंदुस्तान के सबसे छोटे द्वारका एक्सप्रेस-वे का 18.9 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में तो वहीं बाकी का 10.1 किलोमीटर भाग दिल्ली में पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे का 23 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और बाकी भूमिगत (टनल) पड़ता है। गुरुग्राम- दिल्ली सीमा पर टोल प्लाजा बनाने का काम भी अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
