डीएसटी क्रिकेट टूर्नामेंट के ‘बुलेट’ पर बनारस का कब्जा

खेल
Spread the love

बिहार के गोपालगंज जिले के बेहरवां बाजार में खेले गए डीएसटी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 के फाइनल मुकाबले में बनारस ने गोपालगंज को हराकर रॉयल इनफील्ड बुलेट पर कब्जा कर लिया। वहीं उपविजेता गोपालगंज को CD-100 मोटरसाइकिल से ही संतोष करना पड़ा।

मैच के मुख्य अतिथि कुचायकोट के लोकप्रिय विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे रहे।

एक छोटे से गांव के बंजर जमीन में स्टेडियम बनाकर इतना इतना बड़ा आयोजन कराने का साहस अगर किसी ने दिखाया तो वो है डीएसटी ग्रुप के अध्यक्ष राहुल तिवारी और उनके ग्रुप के साथियों ने जो बिहार एक छोटे से गांव में क्रिकेट का इतने बड़े आयोजन के सूत्रधार रहे।