पंजाब में घर-घर मुफ्त राशन स्कीम की शुरुआत..CM मान के साथ AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने बांटे पैकेट

पंजाब

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने घर-घर राशन योजना की शुरुआत कर दी है। आज आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में बताया भी है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में ओपन स्कूल के लिए सरकार ने निर्देश जारी कर दिए..पढ़िए डिटेल

Pic Social media

महारैली में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने कहा कि जो आटा उनके व उनके मंत्रियों के घर पकता है, वही आटा अब स्कीम के तहत पंजाब के आम लोगों के भी घरों तक पहुंचेगा। अब से हर महीने खुद राशन लोगों के घर आया करेगा। जिसे आटा चाहिए, उसे आटा और जिसे चावल चाहिए, उसे चावल मिलेगा। सरकार अच्छी क्वालिटी का आटा पिसा कर लोगों को देगी।

पंजाब में किसानों का दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय डेयरी है। अब पंजाब के वेरका को प्रमोट किया जाएगा। दिल्ली में वेरका को दूध पहुंचाने की अनुमति मिल गई है। अब वेरका अपना दूध व प्रोडक्ट्स दिल्ली तक लेकर जाएंगे। इसके बाद बंगाल की तरफ भी रुख किया जाएगा। इसी महीने के आखिरी तक पंजाब की सभी 13 की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। सभी जीतेंगे, अगर आप चाहोगे तो।

24 लाख परिवारों तक राशन पहुंचने का रखा लक्ष्य

पंजाब में पहले चरण में सरकार ने पंजाब के 24 लाख परिवारों को ​​​​​​​गेहूं और आटे की होम डिलीवरी (Home Delivery) करने की तैयारी की है। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में करीब 10 लाख राशन कार्ड को बहाल कर दिया गया था। सीएम मान ने फैसला किया था कि जल्दी ही स्कीम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

स्कीम के तहत ऐसे राशन मिलेगा

पंजाब सरकार की इस स्कीम के तहत प्रति व्यक्ति को 5 किलोग्राम आटा या गेहूं देने की योजना है। इसके लिए प्रति महीने 72500 टन गेहूं की आवश्यकता है। वहीं इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है कि कौन से लोग इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। स्कीम को चरणों में शुरू किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार यह स्कीम चला चुकी है।