Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद ना करें ये काम..मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़!

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई सारी चीजों का जिक्र किया गया है, इसमें जिंदगी को जीने का एक सीधे संबंध के बारे में बताया गया है। इसमें सभी दिशाओं से लेकर काम करने के सभी समय के बारे में बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन करने से लोगों की जिंदगी में पॉजिटिविटी काफी अधिक आ सकती है। आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल गई है, और वे घर के किसी काम को करने से पहले ज्यादा सोच विचार नहीं करते हैं। वहीं, वास्तु में इनके बारे में दिन का सही समय बताया गया है।

वास्तु की यदि आप मानें तो कई सारी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आपको सूर्यास्त के बाद नहीं करनी चाहिए। ऐसा यदि आप करते हैं तो जीवन में काफी सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी भी क्रोधित हो सकती हैं।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें आपको सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए:

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद पैसों का लेन देन करने से बचना चाहिए। वहीं, मान्यता के अनुसार इस वक्त दिए गए पैसे कभी भी आपको वापस नहीं मिलते हैं।
  • सूरज डूबने के बाद लोगों के बाल और नाखून को नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और यहां तक कि कर्ज में भी आप डूब सकते हैं।
  • मान्यताओं के मुताबिक सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं। वहीं, आपको आर्थिक तंगी भी आ सकती है।

    यह भी पढ़ें: Navratri 2023: माता रानी को खुश करने के लिए लगाएं इन 9 चीजों का भोग
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय में सोना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। जो लोग शाम के समय सोते हैं मान्यता अनुसार उनके मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं।
  • वहीं, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शाम के समय दूध, नमक, खट्टी चीजें और हल्दी को दान नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जी क्रोधित हो जाती हैं।
  • सूर्यास्त के बाद भूलकर भी तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए, साथ ही तुलसी के पत्तियों को तोड़ना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।
  • सूर्यास्त के बाद कपड़े को धोना अशुभ होता है। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती जाती है।

    READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi