नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डेंगू ढा रहा है क़हर..अस्पतालों में बेड फुल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: शहर हो या गांव इन दिनों लोगों को जो सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है वह डेंगू। लगभर हर जगह पिछले तीन महीनों से डेंगू (Dengue) का संक्रमण इतना तेजी से फैला कि अस्पतालों में बने डेंगू वॉर्ड (Dengue Ward) खचाखच भरे हुए हैं। अक्टूबर के इन 15 दिनों में 85 से भी ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, जबकि सितंबर में सबसे अधिक 333 मरीज मिले थे। शुरुआती दिनों में राहत के बाद डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को शहर में डेंगू के 9 नए मरीज मिलने से डेंगू मरीजों की कुल संख्या 652 हो गई है।
ये भी पढ़ेंः Noida-Greater Noida के फ्लैट खरीदारों को योगी सरकार का तोहफ़ा


ये भी पढे़ंः Ghaziabad: इंपोर्टेड शराब के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर

बारिश थमने के बाद डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस बार मरीजों की प्लेटलेट्स कम होकर पांच हजार तक पहुंच रही हैं। ब्लीडिंग नहीं होने पर मरीज 7 से 10 दिन में ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। सितंबर में एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।

डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन की पुष्टि

मलेरिया विभाग ने सीरोटाइप टेस्टिंग के लिए भेजे सैंपल में डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन (DEN-2 strain) की पुष्टि की है। जनवरी से अब तक शहर में डेंगू के 652 केस सामने आ सकते हैं। इनमें से सिर्फ 71 मरीज जुलाई माह तक मिले थे। वह भी जुलाई माह में इक्का दुक्का मरीज मिलने से संख्या 71 पहुंची। जुलाई के बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढी। तीन महीने में 581 मरीज मिले।
लार्वा मिलने पर लगा 65 हजार का जुर्माना
जुलाई से डेंगू मरीज मिलने के बाद मलेरिया विभाग की टीम सख्ती से कार्यवाही कर रही है। अब तक 30 से ज्यादा जगहों पर लार्वा मिलने पर 65 हजार का जुर्माना मलेरिया विभाग ने किया है। इनमें सबसे ज्यादा लार्वा कमर्शल मार्केट और कंस्ट्रक्शन साइट पर पनपता हुआ मिला।
पिछले वर्षों में मिले डेंगू मरीज
2023 652 (10 अक्टूबर तक)
2022 434
2021 667
2020 27
2019 40
2018 28
जानिए डेंगू के लक्षण
तेज बुखार आने के साथ हाथ पैरों में दर्द। उल्टी, सिरदर्द चक्कर आने के साथ भूख नहीं लगना। बच्चों के हाथ-पैर ठंडे पड जाना। उल्टी में खून आना। शरीर में सूजन और आखों का लाल होना। ये सभी डेंगू के लक्षण हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो बिना देर किए चिकित्सक से सम्पर्क करें।
क्या है डेंगू से बचाव के उपाय
घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
बासी खाने का सेवन न करें।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
निजी लैब से जांच में हजारों का खर्च
सरकारी अस्पतालों में डेंगू की तो फ्री में जांच हो रही है। इसमें रैपिड कार्ड और एलाइजा दोनों की टेस्टिंग निशुल्क हैं। निजी अस्पताल या लैब में एनसन-1 एलाइजा और कार्ड टेस्ट में 700 से 1200 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है।
जिला अस्पताल का डेंगू वॉर्ड फुल
सेक्टर-39 के जिला अस्पताल में 60 वार्ड का डेंगू वार्ड है। इसमें 14 मरीज डेंगू की पुष्टि होने पर इलाज के लिए भर्ती। करीब 40 मरीज डेंगू संदिग्ध भर्ती है। इन मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई लेकिन प्लेटलेट्स कम होने पर इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल के डॉ ऋषभ बताते हैं कि 2500 से 3000 मरीजों की ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।
40 फीसदी मरीज डेंगू संभावित
नोएडा के सेक्टर-128 के जेपी अस्पताल के डॉक्टर रंजन कुमार बताते हैं कि ओपीडी में हर रोज करीब 20 मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। इसमें से करीब 7 से 8 मरीजों डेंगू संदिग्ध पाए जा रहे हैं। इलाज के लिए हर रोज करीब 2 से 3 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
डेंगू मरीजों के पेट में आ रही सूजन
मेट्रो अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक के मुताबिक ओपीडी में करीब 25 मरीज देखने पर 6 से 7 डेंगू संदिग्ध केस आ रहे है। 1 से दो मरीजों की प्लेटलेट्स 20 हजार से कम होने पर भर्ती किया जा रहा है। 10 दिन में रिकवर होने के बाद अगले सात दिनों में मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो रहा है। डेंगू मरीजों के पेट में सूजन की भी जांच के दौरान मिल रही है।
ब्लीडिंग नहीं तो प्लेटलेट्स कम होने पर घबराएं नहीं
एमडी इंटरनल मेडिसिन और डॉ. रश्मि स्निग्धा ने बताया कि डेंगू के फीवराइल, क्रिटिकल और रिकवरी तेज फेज हैं। पांच दिन तक बुखार रहता है। इसके बाद 5 से 8 दिन प्लेटलेट्स कम होती हैं। इसके बाद रिकवरी होती है। प्लेटलेट्स काउंट 5 हजार तक हो गया है और उसको ब्लीडिंग नहीं है तो ट्रांसफ्यूजन की जरूरत नहीं होती है। भर्ती केसों में डेंगू शॉक सिंड्रोम के केस ज्यादा हैं जो रिकवर कर रहे हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi