Delhi

Delhi: अब बदलेगी राजधानी की तस्वीर, CM रेखा गुप्ता ने बताया अगले 5 साल का विजन

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगले 5 वर्षों में हम उतना काम करेंगे, जितना पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ।’

Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ 7–8 महीनों में जितना विकास किया है, उतना पिछले कई वर्षों में नहीं हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले 5 वर्षों में इतना काम किया जाएगा, जितना पिछले 50 सालों में नहीं हुआ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पॉल्यूशन फ्री राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

सिर्फ 7 महीनों में फ्लाईओवर से लेकर अस्पताल तक पूरे हुए काम

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करवाया है। उन्होंने बताया कि जहां पहले विकास कार्य वर्षों तक अधूरे पड़े थे, वहीं अब रिकॉर्ड समय में पूरे किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘सिर्फ सात महीनों में हमने एक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया है और पांच नए अस्पतालों का काम शुरू करवा दिया है।’ इसके अलावा, दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए 10 और 15 साल पुरानी गाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को भी आंशिक रूप से हटाया गया, जिससे लोगों को रोजमर्रा की असुविधाओं से बचाया जा सके।

छठ पूजा जैसे पारंपरिक आयोजनों के लिए यमुना घाटों को खोलने और व्यवस्थित करने की दिशा में भी सरकार ने सकारात्मक कदम उठाए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा तैयार

मुख्यमंत्री ने भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए कहा कि इंद्रलोक से दिल्ली बॉर्डर तक नहर के ऊपर एक एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके नीचे रिवरफ्रंट और दोनों ओर सड़कें बनाई जाएंगी।

इसके अलावा, हैदरपुर गांव में एक आधुनिक स्कूल की नींव रखी गई है जो 12वीं तक साइंस और इंग्लिश मीडियम की सुविधा देगा, जिससे गांव और झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि नाली, सड़क और पार्क जैसे छोटे काम अब सिर्फ एक आवेदन पत्र पर ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नजर केवल बुनियादी जरूरतों पर नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को सुंदर, प्रदूषण मुक्त और ग्रीन जोन में तब्दील करने की है।

‘मैं पहले भी आपकी बहन थी, अब जिम्मेदारी बड़ी है’- सीएम रेखा

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने भावनात्मक रूप से जनता से जुड़ते हुए कहा, ‘मैं आज भी वही बहन हूं जो पहले थी। बस अब जिम्मेदारी पूरे राज्य की है। इसलिए आप सभी को भी संयम और सहयोग के साथ इस परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनना होगा।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए आधी बसों को इलेक्ट्रिक कर दिया गया है और छात्रों की मांग पर ‘यू-स्पेशल’ बस सेवा को फिर से शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Delhi में 17 हजार से ज्यादा घरों में लगा सोलर प्लांट, CM रेखा गुप्ता की लोगों से खास अपील

दिल्ली सरकार का मिशन

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि दिल्ली अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है और उनका लक्ष्य सिर्फ घोषणाएं करना नहीं, जमीनी स्तर पर काम कर दिखाना है। दीपावली के इस शुभ अवसर पर उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे साथ मिलकर राजधानी को देश की सबसे आधुनिक और स्वच्छ राजधानी बनाने में योगदान दें।