Delhi: 7-10 सितंबर ..सरकार ने बता दिया..क्या खुला..क्या बंद?

दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

G-20 Summit: दिल्ली में होने जा रहे जी-20 समिट के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जी-20 समिट के लिए दिल्ली को सजाया जा रहा है। कल यानी 7 सितंबर से ही विदेशी मेहमानो को आना शुरू हो जाएगा। इस दौरान सुरक्षा को लेकर दिल्ली के कई चीजों पर पाबंदी लगाई गयी है। इन्हीं पाबंदी के चलते दिल्ली के कई रास्ते भी बंद रहेंगे। नई दिल्ली इलाके में केवल परमिशन वाले वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा वाले..इन रास्तों से बचकर चलें

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः गाज़ियाबाद का दर्दनाक वीडियो..कुत्ते के काटने से मासूम की मौत

सरकार ने जारी किया है नोटिफिकेशन
G20 के दौरान लगने वाली पाबंदियों को लेकर दिल्ली सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में दिल्ली में समिट के दौरान लगने वाले प्रतिबंधों की घोषणा की गई है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 सितंबर रात 12 बजे से सभी प्रकार के माल वाहन, कमर्शियल वाहन, अंतरराज्यीय बसें और सिटी बसें मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर नहीं चलेंगी। ये प्रतिबंध 10 सितंबर रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
बिना परमिशन नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
दिल्ली सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नई दिल्ली इलाके को 8 सितंबर सुबह 5 बजे से 10 सितंबर रात 12 बजे तक कंट्रोल एरिया-1 माना जाएगा। समिट के दोरान किसी भी माल वाहन को एंट्री नहीं मिलेगी। केवल आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को लीगल नो एंट्री परमिशन के साथ दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
केवल इन वाहनों को होगी नई दिल्ली में आने- जाने की परमिट
रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के अंदर के पूरे क्षेत्र को 8 सितंबर सुबह 5 बजे से लेकर 10 सितंबर रात 12 बजे तक विनियमित क्षेत्र माना जाएगा। केवल स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों, आपातकालीन वाहनों और हवाई अड्डे, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों के वाहनों को नई दिल्ली जिले के सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति होगी।
ऑटो-टैक्सी भी नहीं चल सकेंगे
इस दौरान दिल्ली में किसी भी ऑटो और टैक्सी को 9 सितंबर सुबह 5 बजे से 10 सितंबर रात 12 बजे तक नई दिल्ली जिले में एंट्री करने या चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली में पहले से मौजूद बसों सहित सभी प्रकार के कमर्शियल वाहनों को रिंग रोड और सड़क नेटवर्क पर रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।
Read G-20 Summit, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi