Delhi-नोएडा-गाज़ियाबाद सावधान..तेजी से बढ़ रहा है यमुना का पानी

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Yamuna Flood: दिल्ली में एक बार फिर यमुना ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। वजह है पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश..जो कम होने का नाम नहीं ले रही है, कई जगहों पर 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल-उत्तराखंड का तो बुरा हाल है। ऐसे में दिल्ली की यमुना नदी पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: अर्नब गोस्वामी के नाम पर फर्ज़ीवाड़ा करने वाला मिल गया!

pic-social media

सीडब्ल्यूसी की वेबसाइट के दिए गए आंकड़ों के अनुसार मानें तो, दिल्ली में ओल्ड रेल्वे ब्रिज पर दिन में 3 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 203.48  मीटर पर चला गया और जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में आसमानी आफ़त.. 250 से ज्यादा की मौत

पहाड़ी क्षेत्रों में तबाही का कहर

उत्तराखंड-हिमाचल में जिस तरह से मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई, कई मकान , बिल्डिंग एक साथ गिर गए। वहीं, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री मंदिर तक जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग टूट गए

pic-social media

हथिनीकुंड बैराज पर बढ़ा यमुना का बहाव

हरियाणा राज्य के जमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का बहाव बढ़कर 75 हजार क्यूसेक चला गया, ये 26 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है।  सीडब्लूसी के पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर तक टच कर सकता है।

pic-social media

जुलाई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची यमुना

यमुना में पानी का लेवल बढ़ने के बाद दिल्ली में आई बाढ़ की वजह से हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। 27 हजार से अधिक लोगों को वहां से निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। 10 जुलाई से लगातार आठ दिन तक नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से उपर बही।

khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi