Delhi-NCR..6-7 जनवरी को सावधान..क्योंकि होने वाली है…

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली में सीजन की पहली शीतलहर दर्ज की गई है। सुबह से घना कोहरा (Fog) और ठिठुरन का अहसास हो रहा है। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर लोगों की संख्या कम हो गई है। वहीं लोग घरों में हीटर और बाहर अलाव (Bonfire) का सहारा लेते दिख रहे है।
ये भी पढ़ेः Delhi-नोएडा-ग्रेटर नोएडा..4 जनवरी तक मौसम विभाग का अलर्ट पढ़िए

Pic Social Media

राजधानी दिल्ली में सीजन की पहली शीतलहर (Cold Wave) दर्ज की गई। वहीं लोदी रोड इलाके में शीतलहर दर्ज की गई। शीतलहर की स्थिति यहां दिन में रही। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में हुई गिरावट से लोगों को ठिठुरन का अहसास जरूर हो रहा है। कुछ जगहों पर तो अधिकतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कंपकंपाती सर्दी की आखिरी उम्मीद अब 7 जनवरी के बाद आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर टिकी है।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में घना कोहरा

पिछले कुछ समय से दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है। वहीं कोहरे की वजह से ही न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। आमतौर पर 10 दिसंबर के बाद तापमान बढ़ना लगता है। स्काईमेट के महेश पलावत के मुताबिक इस बार अभी तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से नीचे नहीं गया है। जिस दिन यह दर्ज हुआ था दिन का तापमान 24 डिग्री के आसपास था। इसकी वजह से ठंड का अहसास नहीं हुआ।

अब अगले 2 से 3 दिनों में कोहरा कम होगा। जिसकी वजह से धूप बढ़ने की संभावना है। और दिन की ठिठुरन कम हो जाएगी। धूप अधिक समय तक बनी रहेगी। 6 से 7 जनवरी के आसपास पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि में बारिश हो सकती है। इस दौरान यदि पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हो जाती है तो दिल्ली में सर्दी थोड़ी बढ़ सकती है।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने लोदी रोड में दिन के समय शीत लहर की घोषणा की। यहां अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।

पहाड़ों की ठंडी हवाओं ने कम किया पॉल्यूशन

आपको बता दें कि 12 दिन बाद पॉल्यूशन (Pollution) का स्तर कम होकर 340 पर सिमट गया है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं इसकी वजह हैं। पॉल्यूशन के अभी बहुत अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक 2 जनवरी को राजधानी का एक्यूआई 340 रहा। 21 दिसंबर 2023 से अब तक का यह सबसे कम एक्यूआई है।

इससे पहले 20 दिसंबर 2023 को एक्यूआई (AQI) 285 के स्तर पर दर्ज हुआ था। 32 जगहों पर पॉल्यूशन बेहद खराब स्तर पर रहा। सबसे प्रदूषित जगहों में सीरीफोर्ट का एक्यूआई 363, आर.के पुरम का 370, पंजाबी बाग का 365, नेहरू नगर 385, पटपड़गंज 361, आनंद विहार का 364 रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 6 जनवरी को पॉल्यूशन का स्तर बेहद खराब रहने की संभावना है। इसके बाद अगले 6 दिनों तक पॉल्यूशन का स्तर बेहद खराब से खराब रह सकता है।