Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए इन ऐप्स पर मिलेगी टिकट बुकिंग की सुविधा।
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अब डिजिटल कॉमर्स के ओपन नेटवर्क (Open Network) में शामिल हो गई है, और ऐसा करने वाली देश की पहली बड़ी शहरी परिवहन प्रणाली बन गई है। इस कदम के बाद यात्री अब 10 से अधिक अलग-अलग ऐप्स के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक (Book Tickets) कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

अब 10 से अधिक ऐप्स से कर सकेंगे टिकट बुकिंग
आपको बता दें कि इस पहल के बाद यात्री अब 10 से अधिक अलग-अलग ऐप्स के माध्यम से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे। DMRC के मुताबिक औसतन 65 लाख दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल एक यात्री अनुकूल और इंटरऑपरेबल डिजिटल मोबिलिटी नेटवर्क की दिशा में अहम कदम है। इसके साथ ही यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः New Delhi: फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर, NICE 2025 में कक्षा 12 पास विद्यार्थियों के लिए ‘ACA’ श्रेणी शुरू
किन ऐप्स पर मिलेगी टिकट बुकिंग की सुविधा
अब यात्री ईज़माईट्रिप, गूगल मैप्स, नम्मायात्री, रैपिडो, रेडबस, हाईवे डिलाइट, माइल्स और किलोमीटर (टेलीग्राम के माध्यम से), वनटिकट और यात्रा रेलवे जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं।
सीक्वेलस्ट्रिंग एआई ने निभाई अहम भूमिका
इस एकीकरण को तकनीकी रूप से संभव बनाने में सीक्वेलस्ट्रिंग एआई की प्रमुख भूमिका रही है। यह कंपनी सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के जरिए डीएमआरसी को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने में सफल रही है।
ट्रैवल अब और आसान
अब यात्री न सिर्फ टिकट बुक कर सकते हैं, बल्कि यात्रा की संपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। जैसे कि कोई यात्री पहले रैपिडो ऐप के ज़रिए बाइक राइड बुक कर मेट्रो स्टेशन पहुंचे और फिर मेट्रो से आगे की यात्रा करे। इसी तरह, जयपुर से दिल्ली आने वाले यात्री रेडबस ऐप के माध्यम से एक साथ बस और मेट्रो दोनों टिकट बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Credit Card: नया क्रेडिट बनवाने जा रहे हैं तो ये खबर पढ़ लीजिए
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा कि ओएनडीसी (ONDC) के साथ यह साझेदारी मेट्रो यात्रा को और अधिक सरल, सुगम और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह कदम डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
