Delhi Election

Delhi Election: BJP पर केजरीवाल का बड़ा हमला..CEC को लिखी चिट्ठी

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi Election: केजरीवाल ने CEC को लिखी चिट्टी, किए ये मांग

Delhi Election: राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को चिट्ठी लिखी है। अरविंद केजरीवाल ने इस चिट्ठी में नई दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों का जिक्र किया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि वो नई विधानसभा ने इंडिपेंड इलेक्शन आब्जर्वर (Independent Election Observer) की नियुक्ति करें और जिम्मेदार पुलिसवालों पर कार्रवाई करें।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election: कालकाजी में CM मान ने आतिशी के साथ किया रोड शो, बोले-हम जो कहते हैं वो करते हैं

जानिए क्या है केजरीवाल की मुख्य चुनाव आयोग से मांग

चुनाव आयोग AAP वॉलेंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
नई विधानसभा ने इंडिपेंड इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किये जाएं।
हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बीजेपी पर मारपीट के आरोप

आपको बता दें कि शनिवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बुरी तरह चुनाव हार रही है। चुनाव में हार की बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। दोपहर बाद केजरीवाल ने रिठाला में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान महेंद्र गोयल माथे पर पट्टी और हाथ में बैंडेज बांधे वील चेयर पर बैठकर मंच पर पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तो ये लोग चुनाव जीते नहीं है, तब ये हाल है। अगर ये सत्ता में आ गए, तो न जाने क्या करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Delhi Election: LG पर क्यों फूटा CM आतिशी का गुस्सा?

Pic Social Media

संजय सिंह ने लगाया यह आरोप

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा स्थित चेम्स फोर्ड झुग्गी में बीजेपी के लोगों ने आप कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और बदसलूकी की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि संसद से महज 100 मीटर की दूरी पर हमारे कार्यकर्ताओं पर सरेआम हमला हुआ। हमारे कार्यकर्ता झुग्गी में चुनाव प्रचार करने गए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने उन्हें प्रचार करने से रोका, जबकि उनके पास प्रचार करने की बाकायदा अनुमति थी। संजय सिंह ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा।