Delhi

Delhi: CM रेखा गुप्ता आज मनाएंगी सामूहिक करवाचौथ, जनसेवा सदन में होगा भव्य आयोजन

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सामूहिक रूप से करवाचौथ का पर्व मनाएंगी।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सामूहिक रूप से करवाचौथ का पर्व मनाएंगी। यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला करवाचौथ (Karva Chauth) होगा। इस आयोजन को विशेष और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री के साथ इस आयोजन में महिला विधायक, सांसद और वरिष्ठ महिला अधिकारी भी भाग लेंगी।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

भारतीय संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव का पर्व

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि करवाचौथ भारतीय महिलाओं के जीवन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो पति की लंबी उम्र, पारिवारिक सुख-समृद्धि और वैवाहिक बंधन की पवित्रता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस पर्व को लेकर वह बेहद उत्साहित और भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई महसूस कर रही हैं।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

महिला सशक्तिकरण का होगा संगम

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वह पिछले लगभग 15 वर्षों से अलग-अलग स्थानों पर करवाचौथ का सामूहिक आयोजन करती रही हैं। इस वर्ष यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह महिलाओं के बीच आपसी स्नेह, सहयोग और सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi सरकार बनाएगी नया सचिवालय, विभाग ने इन 6 जगहों का किया चयन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ेंगी महिलाएं

इस अवसर पर पारंपरिक व्रत और पूजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कथा वाचन और पारंपरिक गीतों का भी आयोजन होगा। महिलाओं को इन कार्यक्रमों के माध्यम से परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में अपनापन, गरिमा और सौहार्द की विशेष झलक देखने को मिलेगी, जो इस पर्व को और भी खास बना देगी।