Deepika Padukone Baby

Deepika Padukone Baby: माँ बनी दीपिका पादुकोण..बॉलीवुड ने दी बधाई

Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Deepika Padukone Baby: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी का हुआ आगमन

Deepika Padukone Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर नन्ही परी आई है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल (H.N Reliance Hospital) में बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे और अब ये बड़ी खुशखबरी अब सामने आ रही है। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है।
ये भी पढे़ंः क्रिकेटर Ravindra Jadeja की नई पारी..जानिए अब क्या करेंगे?

Pic Social media

6 साल बाद बने माता-पिता

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं। शादी के बंधन में बधने के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई है, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोर्सेज की मानें तो दीपिका ने अपनी सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि दीपिका-रणवीर ने पहले से ही आज का दिन चुना हुआ था, अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए।

ये भी पढे़ंः IT Industry Layoffs: 2024 ..आईटी इंडस्ट्री के लिए अच्छी ख़बर बिलकुल नहीं है

दो दिन पहले ही दीपिका-रणवीर ने किए थे बप्पा के दर्शन

दो दिन पहले ही दीपिका को रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया था। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया। शनिवार की शाम को दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर पार्क देखा गया। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद ये तो तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है।

अपने पहले बच्चे के लिए रणवीर सिंह शुरुआत से काफी एक्साइटेड थे। अब वो पिता बन गए हैं और उनकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। रणवीर सिंह से कुछ समय पहले सवाल पूंछा गया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी, तो एक्टर के जवाब ने सभी का दिल जीत लिया था। रणवीर ने कहा था कि बच्चे भगवान के प्रसाद की तरह होते हैं, जिसे आपको दिल से स्वीकार करना चाहिए। दीपिका पादुकोण की बेटी की झलक के लिए फैन्स दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।