Vastu Tips: दिवाली और छठ पूजा में करें ऐसे सजावट, घर की खुशियों में होगी बढ़ोतरी

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Pooja Room Vastu Tips: ये तो आप भी मानते ही होंगें कि पूजा कक्ष एक घर में आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र होता है। पूजा कक्ष ही केवल एक ऐसी जगह होती है, जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिल के पूजा करते हैं। वहीं, ये उनके जीवन में संतुलन, शांति और पॉजिटिविटी का स्रोत भी होता है।

वहीं, इसे वास्तु शास्त्र के मुताबिक डेकोरेट करने से न केवल घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है, बल्कि पूरे घरवालों के जीवन में शांति के साथ संतुलन भी आता है। पूजा घर को डेकोरेट करने के भी अलग अलग तरीके हैं। त्योहार के शुभ अवसर पर, वास्तु टिप्स के कुछ खास टिप्स का पालन करके पूजा कक्ष को नया लुक दिया जा सकता है। त्योहारों के मौके पर, वास्तु शास्त्र के कुछ खास टिप्स का पालन करके पूजा कक्ष को नया लुक आप दे सकते हैं।

पूजा घर में क्या होता है लाइट्स का महत्व
दिए के साथ लाइट के यूज से आप पूजा कक्ष को एक न्यू लुक प्रदान कर सकते हैं। लाइट्स इसे और ज्यादा खूबसूरत बना सकती है। दीपक या लाइट्स को आप पूजा रूम के दक्षिण – पूर्ण कोण में रखें। ये जगह सबसे अच्छा माना जाता है।

कलरफुल लकड़ियों से करें डेकोरेशन
अलग अलग कलर की लकड़ी का इस्तेमाल करके आप पूजा कक्ष को डेकोरेट कर सकते हैं। ये लकड़ियां आपके पूजा कक्ष को बहुत ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। इसके साथ ही इन लकड़ियों को पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: घर में 4 जीवों का प्रवेश माना जाता है बेहद शुभ, जानिए

स्वास्तिक चिन्ह
पूजा घर के वॉल पर स्वास्तिक का चिन्ह या स्वास्तिक बने फोटो को आप लगा सकते हैं। यदि ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी खुश होती है, और आपके घर में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।

रंग
पूजा कक्ष के लिए आपको हल्के रंग जैसे कि व्हाइट, लाइट येलो जैसे कलर का चयन करना चाहिए, इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होगी।

वॉलपेपर से सजावट
ज्यादातर देखें तो हम केवल मूर्तियों को ही डेकोरेट करते हैं और दीवारों को अनदेखा या नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन वॉलपेपर का इस्तेमाल करके आप अपने पूजा कक्ष को एक सम्पूर्ण और आकर्षक लुक प्रदान कर सकते हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi