heat in hajj pilgrimage

सऊदी अरब में मौत वाली गर्मी..अब तक इतने की ले चुकी है जान

Trending इंटनेशनल
Spread the love

Hajj: इस्लाम धर्म को मामने वाले हज यात्रा को प्रमुख स्तंभ मानते हैं। हज यात्रा को लेकर इस्लाम (Islam) में मान्यता है कि हज करने से मुस्लिम (Muslim) लोगों के सारे पाप खत्म हो जाते हैं और इंसान पवित्र होकर मक्का लौटता है। वहीं इस बार सऊदी अरब में हो रही हज यात्रा के बाद लोग अपने घरों को वापस आ पा रहे हैं या भी नहीं यह एक बड़ा सवाल बन गया है। आपको बता दें कि पवित्र हज यात्रा शुरू हो चुकी है और सऊदी अरब में हज के दौरान भीषण गर्मी का कहर जारी है। लगभग एक हजार से ज्यादा हज यात्रियों की जान जा चुकी है। मरने वालों में भारतीयों की भी काफी संख्या है।

ये भी पढ़ेंः मशहूर सिंगर अलका याग्निक को सुनाई देना बंद..आप भी हो जाएं सावधान

Pic Social media

भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Foreign Ministry) के मुताबिक, अभी तक 98 भारतीय नागरिकों हज यात्रा 2024 के दौरान मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इन सभी लोगों की मौत का कारण बीमारी और ज्यादा उम्र बताया है। बता दें कि इस साल अब तक 1,75,000 भारतीय हज के लिए सऊदी अरब गए हैं।

मक्का शहर में पारा 50 डिग्री के पार

भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Foreign Ministry) के मुताबिक हर साल काफी संख्या में भारतीय लोग हज यात्रा (Haj journey) करने जाते हैं। लेकिन इस साल बार एक लाख 75 हजार श्रद्धालु हज करने के लिए सऊदी अरब गए हैं जिनमें 98 लोगों की अभी तक जान जा चुकी है। वहीं पिछले साल 187 भारतीय नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब सरकार ने कहा था कि अभी तक कम से कम 550 हज यात्रियों की गर्मी के कारण मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब (Saudi Arab) के मक्का शहर में पड़ रही गर्मी की बात करें तो बूढ़े लोगों को तो छोड़िए, जवान लोग भी किसी तरह अपनी जान को बचा रहे हैं। इस साल गर्मी का पारा 50 डिग्री पार कर गया है जो हज यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहा। पिछले कुछ दशकों में यह रिकॉर्ड तापमान बताया जा रहा है। सऊदी अरब सरकार बढ़ती गर्मी को देखते हुए हज यात्रियों को लगातार सलाह दे रही है। सऊदी अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वह तेज धूप में छाते का प्रयोग करें। इसके साथ ही खूब पानी पिएं और जब धूप बहुत तेज हो तो बाहर निकलने से बचें।

ये भी पढ़ेंः Business Ideas: सिर्फ 10 हजार के ऑफिस से 1 लाख महीने की कमाई

हर दशक तापमान मे हो रहा इजाफा

सऊदी अरब में गर्मी के तापमान में हर दशक तापमान में इजाफा होता ही जा रहा है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक, मक्का और आसपास के धार्मिक इलाकों का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। सऊदी के मौसम विभाग की मानें तो बीते सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद के पास तापमान 51.8 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा था।