दखल न्यूज़ की शानदार पहल, पत्रकारों के नए सफर की मिलेगी जानकारी

TV

भोपाल के डिजिटल चैनल दख़ल न्यूज़ के संपादक अनुराग उपाध्याय की शानदार पहल देखने को मिल रही है। अनुराग खबरों के बुलेटिन के आखिर में पत्रकारिता के साथ पत्रकारों के नए सफर पर बात करते दिखाई दे रहे हैं जो वाकई सराहनीय कदम है।

अनुराग के मुताबिक बहुत कम ऐसा मौका होता है जब दूसरों की खबर बनाने वाले प्रदेश के मीडियाकर्मियों की तस्वीर, उनके बारे में जानकारी(आपसी मित्रों को छोड़कर) मिल पाती है।

ऐसे में मीडिया मित्रों की नई पारी के बारे में जानकारी देकर ना सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाया जाता है बल्कि लोगों को भी उनके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी मिल सके ये सुनिश्चित की जाती है।

अनुराग उपाध्याय के इस सेगमेंट में प्रखर श्रीवास्तव, मकरंद काले, शैलेंद्र तिवारी जैसे पत्रकारों की जानकारी ने खूब सुर्खियां बटोरी है।

खबरीमीडिया की तरफ से अनुराग उपाध्याय को उनकी नई पहल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *